RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:टीकाकरण महाअभियान मे 245 बच्चियों को विभिन्न विद्यालयों में लगा टीका।

बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अक्टूबर।मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण अभियान के तहत बुधवार 9 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा क्षेत्र में HPV टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के चार विद्यालयों में कुल 245 बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव हेतु HPV वैक्सीन दी गई।टीकाकरण कार्यक्रम में मध्य विद्यालय गंगौली में 32 बच्चियों,मध्य विद्यालय बखोरापुर में 72 बच्चियों,मध्य विद्यालय विशुनपुर में 102 बच्चियों, तथा मां मैत्रैयानी उच्च विद्यालय गुंडी में 39 बच्चियों को टीका लगाया गया।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि HPV टीका बालिकाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए अति प्रभावी है और इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना है।
इसी क्रम में विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़हरा में 28 बच्चियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच भी की गई। जांच टीम में चैतन्य कुमार (ऑफ्थाल्मिक असिस्टेंट), रोहित कुमार एवं आनंद कुमार महला शामिल थे।
स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा ने बताया कि इस प्रकार के अभियान लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि बालिकाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

प्रदेश में खाद की कमी नहीं रहे: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में बांधनी एवं एप्लिक वर्क पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान द्वारा सत्संग आयोजित।

rktvnews

गिरिडीह:प्रखंड परिसर बगोदर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज के बीसीए एवं कोडिंग एज टेक्नोलॉजी, पटना द्वारा सेमिनार आयोजित।

rktvnews

कश्मीर से कन्याकुमारी राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा पहुँची भोजपुर!दुःखियों का दुख कैसे कम हो यही श्रेष्ठ चिंतन:संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज।

rktvnews

Leave a Comment