RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरीक्षा

बागपत:यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने की बैठक।

बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए 35 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट ,3 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए।

29836 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में होंगे सम्मिलित।

जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश

12 फरवरी से 9 मार्च तक संचालित रहेगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं।

बागपत/उत्तर प्रदेश 14 फरवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज युमना इंटर कॉलेज बागपत की बैठक सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकओ के साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं 2024 की यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर की परीक्षाओं को स्वतंत्र ,निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल, संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से उक्त के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की बोर्ड परीक्षाएं 2024 जनपद बागपत के 38 परीक्षा केंद्रों पर 22 फरवरी 2024 से प्रारम्भ की जायेगी जनपद बागपत में हाईस्कूल के कुल 14785 परीक्षार्थी एवं इण्टरमीडिएट के कुल 15051 परीक्षार्थी परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे।जिन पर सभी चाक-चौबंद व्यवस्था के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि सभी केंद्रों पर पानी शौचालय प्रकाश व्यवस्था का ध्यान रखा जाए परीक्षार्थियों को कोई भी परीक्षा केंद्र पर असुविधा नहीं होनी चाहिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें उन्होंने यह भी निर्देश दिए जो कमियां अभी नजर आ रही इन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए बोर्ड परीक्षाएं कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई जाएंगी सभी कैमरे सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थित तरीके से संचालित रहे।
बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए 35स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट , 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट ,3जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग हेतु डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव को बागपत का नोडल अधिकारी नामित किया गया है ।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि बेसिक शिक्षा विभाग के जिन अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है बे समय से अपनी ड्यूटी करने पहुंचे।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि हाईस्कूल की ओएमआर शीट के संबंध में कक्ष निरीक्षक को अच्छा प्रशिक्षण पूर्व में दे दिया जाए।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षाओं के समय लाइट प्रभावित नहीं होनी चाहिए सुचारू रूप से विद्युत व्यवस्था संचालित रहे किसी भी तरह के किसी विद्यार्थी को कोई समस्या ना आने दी जाए।
यूपी बोर्ड परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी प्रथम पाली 8:30 बजे से 11:45 बजे तक व द्वितीय पाली 2:00 बजे से 5:15 तक रहेगी ।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया जनपद में निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे समस्त सीसीटीवी कैमरे स्टैटिक आईपी के माध्यम से जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से कनेक्ट हो चुके हैं तथा सभी केंद्रों के डीवीआर की स्टैटिक आईपी फीड करा कर राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में भी जनपद बागपत का कंप्यूटर सेट स्थापित कर दिया गया है ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अधिकारी पंकज वर्मा ,अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ,जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, समस्त एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

रामगढ़:राष्ट्रीय स्तर पर प्रिंस नायक ने वुशु में कांस्य पदक जीतकर झारखण्ड का बढ़ाया मान।

rktvnews

क्षेत्र में समुद्री प्रदूषण के प्रति जवाबी कार्रवाई के लिए भारत की पहल के हिस्से के रूप में भारतीय तटरक्षक जहाज समुद्र प्रहरी की आसियान देशों में विदेशी तैनाती।

rktvnews

पटना:राजीव रंजन सिन्हा बने राष्ट्रवादी विकास पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष,सभी सीटों पर लड़ेगी पार्टी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ का हिंदुत्व राष्ट्र में जबरन धर्मांतरण।

rktvnews

जनतंत्र की सौतेली मां!

rktvnews

गिरीडीह: जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने की सुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment