RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पंचायत सरकार भवन अधिक दूरी पर बनाने पर गंगहर पंचायत वासियों ने जताया विरोध।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 सितंबर।सदर प्रखंड आरा के गंगहर पंचायत में बिहार सरकार द्वारा बनाए जा रहे पंचायत सरकार को लेकर पंचायत मुख्यालय के समीप पंचायत के उपमुखिया सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में एक बैठक कर पंचायत के ग्रामीणों के साथ कर के विरोध जताया गया। पंचायत के पूर्व मुखिया संजय सिंह ने कहा की बन रहे पंचायत सरकार भवन मुख्यालय से काफ़ी दूरी पर है जहा जल जमाव रहता है और पंचायत के अंतिम छोर से भी आगे दूसरे गांव के सीमा पर स्थित है।बनाने के पूर्व पंचायत के लोगों से मुखिया मुकेश प्रसाद के द्वारा आम सहमति नहीं बनाई गई और पदाधिकारियों से मिलीभगत कर के इसे चुपके से पास करा दिया गया।
पूर्व मुखिया ने कहा की मेरे द्वारा पूर्व में मुख्यालय के आस पास ही जमीन चिन्हित कर के संबंधित पदाधिकारियों खाता खेसरा उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अपने मनमानी तरीके से इसका निर्माण कराया जा रहा है जिसके बनने से पंचायत के किसी गांव का लाभ नहीं मिल पाएगा। बैठक में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में निर्माण कार्य रोकने और पंचायत मुख्यालय या आस पास के गांवों में पंचायत सरकार भवन बनाने का आग्रह किया।साथ ही पंचायतवासियों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिलने की बाते कही गई।बैठक में मुख्य रूप से पंचायत के सरपंच चंदन प्रसाद,पंचायत समिति,सदस्य प्रतिनिधि मो 0 जाकिर हुसैन,पूर्व सरपंच राम कुमार दुबे,वार्ड सदस्य,सतीश सिंह,मुकेश भगत,पंकज राम,भुअर ठाकुर,बाबूलाल यादव,हरी शंकर सिंह,चंदन सिंह, पूर्व उपमुखिया संजय सिंह,दीपक सिंह,बिजली राम,मदन सिंह,जय राम सिंह,राम जी यादव,विशाल सिंह,प्रो0 परशुराम सिंह,रामबिहारी राम,बीरेंद्र यादव, अकलू पासवान,शिव कुमार महतो,गुलाब महतो,जय प्रकाश शर्मा,बसंत रजक,मदन राम, सुकर प्रसाद, जटा प्रसाद,सुजीत प्रसाद, चितरंजन सिंह,अरुण सिंह सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

Related posts

प्रधानमंत्री ने आरबीआई@90 उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

केरल बजट 2026–27 : राजनीति और अर्थशास्त्र का समावेश।

rktvnews

जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

आठ दिवसीय ब्यूटी प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

पीयूष गोयल ने सिलिकॉन वैली के उद्यमियों और उद्यम पूंजीपतियों से मुलाकात की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दुर्गम गांवों में रहने वाले कई जनजातीय परिवारों की जीवन-रेखा बनी हर्रानाला से दुगलई सड़क।

rktvnews

Leave a Comment