RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर अन्त्योदय शिविर!समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है योजनाओं का लाभ: दौसा जिला प्रभारी मंत्री

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान) 15 दिसम्बर। दौसा जिला प्रभारी तथा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ‘अन्त्योदय के भाव’ के साथ कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। कर्नल राठौड़ रविवार को दौसा सूचना केन्द्र के सामने राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित अन्त्योदय शिविर में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित कर रहे थे।
कर्नल राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की 140 करोड़ जनता की ताकत को पहचाना और सभी को सशक्त करने के संकल्प के साथ योजनाएं बनाकर क्रियान्वित की। हर व्यक्ति को हमारी जीडीपी को बढ़ाने में भागीदार बनाकर देश को मजबूत कर रहे हैं। हर मां-बच्चा स्वस्थ रहें और उन्हें पर्याप्त पोषण मिले। इसके लिए 80 लाख लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत 25 लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज मुहैया कराया जा रहा है। जन धन खाते खुलवाकर सभी लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ दिया है। मुद्रा योजना में 70 से 80 फीसदी लोन महिलाओं को देकर महिला सशक्तीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनधन, आधार और मोबाइल (JAM) के माध्यम से सभी बिचौलियों को खत्म कर दिया है और सभी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है।
प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने दौसा जिले के दिव्यांग लाभार्थियों को स्कूटी एवं ट्राइसाइकिल तथा स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के ऋण चेक वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री दिव्यांगजन योजना में 47 दिव्यांगों को स्कूटी, 246 दिव्यांगजनों को अंग उपकरण और स्वामी विवेकानन्द मुकबधिर विद्यालय कोलाना के 12 बच्चों को एचआई एवं खेलकूद किट देकर लाभान्वित किया।
कार्यक्रम में बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, दौसा जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान की महान आतिथ्य परंपराओं के साथ हो मेहमानों का स्वागत – मुख्यमंत्री

rktvnews

बागपत:सांसद की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक की गई आयोजित।

rktvnews

बक्सर डीएम और एसपी ने आगामी त्योहारों पर विधि व्यवस्था हेतु की संयुक्त बैठक।

rktvnews

बेतिया:नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे विद्यालय अध्यापकों के चेहरे!बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन को दिए धन्यवाद।

rktvnews

भोजपुर डीएम और एसपी ने लसाढी में भारत छोड़ो आंदोलन 1942 के अमर शहीदों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

मुहर्रम पर विशेष:” मुहर्रम हराम है “

rktvnews

Leave a Comment