RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

शाहपुर के श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर किया जलाभिषेक।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29अगस्त। सावन महीने की अंतिम सोमवारी के अवसर पर प्रखंड के भरौली, महारजा तथा भेङिया के श्रद्धालुओं ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बासुकीनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। प्रखंड के महारजा गांव के शिक्षक लवनाथ सिंह(45 वर्ष), भरौली के शिक्षक विंध्याचल वर्मा (44 वर्ष), महरजा के अर्जुन सिंह (45वर्ष), भेड़िया गाँव के हरेन्द्र  यादव (32 वर्ष) सहित कई अन्य लोगों ने सुल्तानगंज से मां गंगा का पवित्र जल उठाया। भक्तगण उसे कांवर में लेकर पैदल सुल्तानगंज से बाबा नगरी देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ पर जिलाभिषेक के साथ-साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बासुकीनाथ मंदिर में भी जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। शिक्षक लवनाथ सिंह ने बताया कि वे लगातार 33 वर्ष से और शिक्षक विंध्याचल वर्मा लगातार 10 वर्ष से सावन में बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हैं और शीश नवाते हैं। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के गाॅव-गाँव के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक, दुधाभिषेक के साथ-साथ पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमङ पड़ा। शिव मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों, युवकों तथा युवतियों की लंबी कतार लग गई। हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ-साथ फूल, बेलपत्र, शम्मी पत्र, भांग, धतूरा, अबीर-गुलाल, अभ्रक, चंदन सहित अन्य पूजन सामग्री से पूजा अर्चना की। शिव मंदिरों को बिजली के तरह-तरह के आकर्षण लाइट से सजाया गया है जिससे शिवालयों की छटा निखर गई है। सावन के अंतिम सोमवारी और मंगलवारी को शिव मंदिरों के आसपास मेले जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

चतरा:जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक।

rktvnews

वैशाली: डीएम के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाइफ सर्टिफिकेशन एवं डेथ मार्क में वैशाली राज्य में अव्वल।

rktvnews

औरंगाबाद: सांसद अभय कुमार सिन्हा ने चैती छठ मेला एवं बिहार दिवस कार्यक्रम का किया विधिवत उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: 700 किलो अवैध मादक पदार्थों को किया गया नष्ट।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा भीम संसद रथ को किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment