RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पंचायती राज पदाधिकारी एवं क्लेम अधिवक्ता के साथ हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 13 फरवरी।ग्राम कचहरी में लंबित शमनीय आपराधिक मामलों का 09 मार्च को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।
बैठक में पंचायती राज पदाधिकारियों ने अपने प्रखंडों के ग्राम कचहरियों में लंबित मामलों का प्रतिवेदन दिया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत के कुछ हीं दिन बचे हैं इसलिए सभी ग्राम कचहरियों को प्रि-काउंसलिंग के लिए प्रोत्साहित करें।
सभी बीपीआरओ अपने प्रखंड के कचहरियों की निगरानी करें।अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि सभी कचहरी सचिवों को लोक अदालत में मामलों को निपटारा कराने की जिम्मेवारी दें।
बैठक में कुशेश्वरस्थान,तारडीह, गौड़ाबौराम,किरतपुर, सदर आदि के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर एडीजे ग्यारह संजय प्रिया ने क्लेम केस से जुड़े अधिवक्ताओं एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया।
बैठक में एडीजे श्री प्रिया ने चयनित क्लेम केस के मामलों में हो रहे प्रि-काउंसलिंग संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक दावा वादों का निष्पादन 09 मार्च को होना चाहिए।
बैठक में अधिवक्ता चंद्रधर मल्लिक,मंजू झा,शिशिर कुमार दास, जवाहर कुमार झा,हरिवंश कुमार कर्ण, सोहन कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार प्रसाद,कौशलेंद्र नारायण श्रीवास्तव,मो.मकसुद,लाल बहादुर यादव,मनोज कुमार सहित न्यूज इंडिया इंश्योरेंस कंपनी एवं ओरियेन्टल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: उपविकास आयुक्त गुंजन सिंह ने तरारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली।

rktvnews

मुख्यमंत्री से मिले विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल! कर्मचारी हित में लिए गए फैसलों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए दिया धन्यवाद।

rktvnews

हिन्दी के महाकवि थे ‘मोहन प्रेमयोगी’, आचार्य रामचंद्र शुक्ल से धन्य हुई हिन्दी साहित्य सम्मेलन में मनायी गई जयंती, लघुकथा-पुरुष सतीश राज पुष्करणा किए गए याद,हुई लघुकथा-गोष्ठी

rktvnews

बिहार:भोजपुर: प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्राचार्य सीता राम सिंह।

rktvnews

Leave a Comment