RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:महाकाल लोक में जिन्हें दुकानें आवंटित हुई है वे शीघ्र अतिशीघ्र दुकान प्रारंभ करें अन्यथा आवंटन निरस्त किया जाएगा :कलेक्टर

महाकाल लोक में जनवरी से लाईट एंड साउण्ड शो प्रारंभ होने की संभावना।

कलेक्टर ने महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल लोक और प्रसादम क्षेत्र का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश) 19 नवम्बर। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर के श्री महाकाल लोक और प्रसादम क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो दुकानें नीलामी के पश्चात आवंटित हुई थीं, उनके प्रारंभ होने की स्थिति का अवलोकन किया गया। जिन दुकानदारों ने अभी तक आवंटन के पश्चात भी दुकान प्रारंभ नहीं की है उन्हें शीघ्र अतिशीघ्र दुकान प्रारंभ करने के लिए कहा गया अन्यथा आवंटन को निरस्त करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर द्वारा टूरिज्म बोर्ड के माध्यम से श्री महाकाल लोक में प्रारंभ किए जाने वाले लाईट एंड साउण्ड शो की प्रगति का अवलोकन किया गया। बताया गया कि जनवरी 2025 तक लाईट एंड साउण्ड शो के प्रारंभ होने की संभावना है। कलेक्टर द्वारा रूद्रसागर पर बनाए जाने वाले फुटओवर पैदल ब्रीज का भी निरीक्षण किया गया। बताया गया कि ब्रीज का काम दिसंबर माह में पूर्ण होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर के मार्गों का निरीक्षण किया गया और इसके लिए जो राशि स्मार्ट सिटी से प्राप्त होनी है उसे शासन से पत्राचार कर प्राप्त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि प्रसादम की भी 7 दुकानों की आवंटन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, उन्हें भी शीघ्र अतिशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति गणेश कुमार धाकड़, सीईओ स्मार्ट सिटी संदीप शिवा, सीईओ यूडीए संदीप सोनी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने रटौल में आयुष्मान कैंप का किया निरीक्षण।

rktvnews

गांधी इच्छा के विरुद्ध सत्याग्रह में शामिल हुई थी कस्तूरबा।

rktvnews

ऑरिगो के नए वाइस प्रेसिडेंट- एआई लैब्स होंगे तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार वुप्पला

rktvnews

पटना:राज्य स्तरीय भूकम्प परिदृश्य पर “मॉक अभ्यास” का सफल आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 अगस्त 25

rktvnews

झारखंड दर्शन को आए युवाओं के साथ रक्षा राज्य मंत्री का संवाद।

rktvnews

Leave a Comment