RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल भक्तों की शीतल पेय एवं मिष्ठान से की गई सेवा।

नगर रामलीला समिति ट्रस्ट द्वारा लगाया गया स्टॉल।

ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉ. अर्चना सिंह ने की प्रभु श्रीराम की आरती।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)06 अप्रैल।शहर के डीटी रोड में नगर रामलीला समिति ट्रस्ट द्वारा रविवार को रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान भक्तों के स्वागत में स्टॉल लगाया गया। जहां राम भक्तों को पेठा तथा शुद्ध जल का वितरण किया गया। इस मौके पर नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने प्रभु श्रीराम की आरती की। उन्होंने कहा कि आज रामनवमी शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुएं, जो आरा के लिए गौरव की बात है, उन्होंने कहा कि राम भक्त संयमित तरीके से अपनी-अपनी झांकी को लेकर निकले। नगर रामलीला समिति ट्रस्ट द्वारा राम भक्तों के बीच पेठा तथा शुद्ध पानी का बोतल वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि नगर रामलीला समिति ट्रस्ट आगे भी कई तरह के धार्मिक व सामाजिक कार्य में अपनी सहभागिता निभाएंगा। इस अवसर पर नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के सचिव विष्णु शंकर, ट्रस्टी रामकुमार सिंह, अवधेश पांडेय, कृष्ण कुमार, संजीव सिन्हा, रेणू पांडेय, अविनाश प्रसाद, (रि. डीएसपी), अमितेश कुमार, श्रील, जनार्दन यादव समेत अन्य सदस्यो ने संयुक्त रूप से किया।

Related posts

TIS ने प्रमाणित भूकंप-रोधी टेक्नोलॉजियों के साथ भारत को अपना अगला बाज़ार चुना।

rktvnews

पर्यटन मंत्रालय ने 25 से 27 अक्टूबर 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनी एशिया, सिंगापुर में हिस्सा लिया।

rktvnews

कोइलवर सहित कई रेलवे स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव : सुदामा प्रसाद

rktvnews

गढ़वा:आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार अभियान के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह’ में गढ़वा जिले में आयोजित हुए भव्य शिविर।

rktvnews

डा श्रीनिवास और चंद्र्शेखरधर मिश्र की जयंती पर साहित्य सम्मेलन में दी गई काव्यांजलि!युवा कवि मनोज सौमित्र के काव्य-संग्रह का हुआ लोकार्पण ।

rktvnews

डिएमएफटी एवं जिला योजना विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment