RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्थापना दिवस

भोजपुर:बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ ने अपना 8 वां स्थापना दिवस मनाया।

आरा/ भोजपुर10 फरवरी।बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ का 8 वां स्थापना दिवस टेंपो स्टैंड रेलवे स्टेशन के पास स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया!स्थापना दिवस के अवसर पर भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,क्यामुद्दीन अंसारी,सचिव दिलराज प्रीतम बिहार ऑटो रिक्शा चालक संघ के सचिव किरण प्रसाद राजू खान,वार्ड पार्षद मु०राजन राजू ओझा ने संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस को मनाया गया!इस अवसर पर मुख्य अतिथि के बतौर टेंपो चालक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि आरा शहर में टेंपो चालकों के साथ नगर निगम सहित के शहर के पुलिस व असामाजिक तत्वों के द्वारा घोर अत्याचार किया जाता था टेंपो चालकों से पूरे शहर में मनमानी तरीके से अवैध चुंगी की वसूली की जाती थी उनके साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा अक्सर मारपीट किया जाता था पुलिस जुर्म भी जारी था ऐसे वक्त में पिछले 8 साल पहले बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ की स्थापना की गई थी और इस संगठन के बनने के बाद टेंपो चालकों पर जिला प्रशासन हो पुलिस या अपराधियों का तांडव हो इसके खिलाफ यह संगठन पिछले 8 सालों से संघर्ष कर टेंपो चालकों की प्रतिष्ठा को बनाए रखा आगे जारी रहेगा!भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि एक तरफ मोदी की सरकार के द्वारा देश के मजदूरों किसानों छात्र नौजवानों पर महंगाई की मार पड़ी है रोजगार के सारे अवसर बंद हो रहे हैं इसके खिलाफ उठ रहे जनता की आवाज को यह सरकार कुचल देना चाहती है,देश के तमाम सरकारी संस्थाओं को अदानी-अंबानी के हाथों सौंप देना चाहती है अभी हाल के दिनों में अडानी का जिस तरह से देश में फर्जी चेहरा सामने आया पूरी दुनिया में भारत के नाम को शर्मसार किया है और इस फर्जीवाड़े पर मोदी सरकार चुप्पी साधे बैठी है!मोदी सरकार अडानी के लिए पूरा सरकारी खाजाना खोल दिया गया है!वहीं दूसरी तरफ इस देश में मोदी की तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष जारी है उसे यह सरकार दमन के जरिए रोकना चाहती है और देश की जनता हरगिज़ नहीं करेगी!बिहार राज्य ई-रिक्शा टेम्पू चालक संघ 16 फरवरी को होने वाले ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय हड़ताल को सफल हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है!स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी,वार्ड पार्षद मु०राजन,रामाशंकर प्रसाद,राजू खान,राजू ओझा,अंजनी तिवारी,बबन लाल,अशोक कुमार सिंह,परमात्मा पासवान,खुर्शीद आलम,दीपक कुमार,विशेश्वर प्रसाद आदि कई लोग मौजूद थे।

Related posts

ग्रामीण विकास मंत्रालय के अपर सचिव चरणजीत सिंह ने कल नई दिल्ली में डीएवाई-एनआरएलएम पर साझेदारों की बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

कैबिनेट ने पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एलएचडीसीपी) में संशोधन को मंजूरी दी।

rktvnews

अपराधियों एवं अवैध शराब के विरुद्ध भोजपुर पुलिस की कार्रवाई जारी।

rktvnews

अपने संघर्ष और सपने को साकार होता देख बेहद खुश होंगे बड़े महराज : योगी आदित्यनाथ

rktvnews

सृष्टि के प्रारंभ से ही श्रीमद् भागवत कथा है : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment