RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

एयर मार्शल नागेश कपूर ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज कार्मिक (एओपी) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

नई दिल्ली/02 सितंबर।एयर मार्शल नागेश कपूर ने 01 सितंबर, 23 को एयर ऑफिसर-इन-चार्ज कार्मिक (एओपी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्‍यौछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र, एयर मार्शल को 06 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ब्रांच की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन दिया गया। 36 साल से अधिक के करियर में, एयर मार्शल अनेक प्रमुख फील्‍ड और स्‍टाफ अपाइंटमेंट्स पर रहे। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले वह मध्य वायु कमान के मुख्यालय, प्रयागराज में सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर थे।
उनकी सराहनीय सेवाओं के सम्मान में उन्हें माननीय राष्ट्रपति द्वारा 2008 में वायु सेना पदक और 2022 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

Related posts

व्यवसायियों के समग्र विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार अविलम्ब व्यवसायिक आयोग का गठन करें :सुदामा प्रसाद

rktvnews

उत्तराखंड:वित्तीय जागरूकता केवल व्यक्तिगत समृद्धि के लिए ही नहीं बल्कि समग्र आर्थिक विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण : राज्यपाल

rktvnews

जयपुर:प्रदेश की पहली सैक्स सोर्टेड सीमन लैब का शुभारंभ -डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने बटन दबाकर वर्चुअली किया उदघाटन।

rktvnews

विधि एवं शांति व्यवस्था हेतु फ्लैग मार्च।

rktvnews

आईआरईडीए ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल में पारदर्शिता में सुधार के लिए सीएसआर पोर्टल लॉन्च किया।

rktvnews

2016 नोटबंदी – सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्तिगत शिकायतों पर विचार करने से इनकार किया, याचिकाकर्ताओं को केंद्र के समक्ष अभ्यावेदन करने की अनुमति दी।

rktvnews

Leave a Comment