RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली/09 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को भारत रत्न देने की घोषणा की।
उन्होंने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री के रूप मे नरसिम्हा राव का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों का प्रतीक था, जिसने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया, जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला।

प्रधानमंत्री नेX पर पोस्ट किया:

“यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव गारू ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की व्यापक स्तर पर सेवा की। उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद एवं विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने में सहायक था।
प्रधानमंत्री के रूप में नरसिम्हा राव गारू का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों का प्रतीक था जिसने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया, जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला। इसके अलावा, भारत की विदेश नीति, भाषा और शिक्षा क्षेत्रों में उनका योगदान एक ऐसे नेता के रूप में उनकी बहुमुखी विरासत को रेखांकित करता है, जिन्होंने न केवल महत्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया बल्कि इसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध किया।”

Related posts

बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर हो सकता है 3 वर्ष तक का कारावास।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले अरवल जिला कमेटी सदस्य सुनील चंद्रवंशी के हत्याकांड के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा में प्रतिरोध मार्च निकाला।

rktvnews

दुमका के बक्शीबांध में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य प्रारंभ।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मेकॉन चौक से सिरमटोली चौक तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

दरभंगा:हीरो मोटर कॉर्प के द्वारा अप्रेन्टिस/कैंपस प्लेसमेन्ट का किया गया आयोजन।

rktvnews

“आईएएफ का लॉजिस्टिक्स सेमिनार-लॉजिसेम 23 आयोजित”

rktvnews

Leave a Comment