RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हनुमानगढ़:स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता साईकिल रैली निकाली गई।

हनुमानगढ़/राजस्थान 09 फरवरी।आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी स्वीप कैलेंडर के अनुसार गुरूवार को अर्बन अपेथी को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का अयोजन भगत सिंह चौक से होते हुए मुख्य बाजार की दुकानों, बूथ संख्या 91,92,93,116,117 को कवर करते हुए राजीव गांधी खेल स्टेडियम तक किया गया।
जिला कलक्टर काना राम द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, इसमें जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह,हनुमानगढ़ साइकिलिंग क्लब से पुष्पेन्द्र शेखावत, स्कॉट मास्टर अमीलल छापोला, प्रकाश शास्त्री एवम् युवा मतदताओ का विशेष सहयोग रहा,
इसके साथ ही स्वीप की जिला स्तरीय स्काउट कार्यशाला के दितीय दिवस पर नोडल स्वीप एवम् मुख्यकार्यकारी अधिकारी सुनीता चौधरी द्वारा स्काउट वॉलिंटियरस से वार्ता की गई,प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली गई एवम् आगामी लोक सभा चुनाव में पहले से ज्यादा मतदान प्रतिशत के लक्ष्य को अर्जित करने के लिए टीम वर्क से और ज्यादा मेहनत के साथ अपने कार्य को समझने का आग्रह किया गया, इस अवसर पर जिला स्वीप टीम से उत्कर्ष कौशिक, शुभम, निर्वाचन कार्यालय से तरसेम पंवार, उपखंड कार्यालय से सुखदीप, कुलविंदर आदि उपस्थित रहें ।

Related posts

झूठे मुकदमों का कारोबार और वकीलों की जवाबदेही:“जब न्याय के प्रहरी ही अपराधी बन जाएँ, तो कानून की आस्था कैसे बचे?”

rktvnews

भोजपुर:आरा के चंदवा मोड़ से ओवरब्रीज तक फोरलेन व नाला निर्माण हो : निगम पार्षद डा जीतेन्द्र शुक्ल

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जवइनिया में चल रहा है बाढ़ लूट की तैयारी:सुदामा प्रसाद

rktvnews

देवघर: एक दिवसीय रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार।

rktvnews

सिवान:सांसद की अध्यक्षता में “संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति” की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment