
हल्द्वानी/नैनीताल 09 फरवरी।नगर निगम, हल्द्वानी जनपद नैनीताल में नियुक्त अवर अभियन्ता 25.000/ रूपये रिश्वतलेते रंगे हाथो गिरफ्तार।शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के हल्द्वानी स्थित कार्यालय में आकर शिकायत अंकित करायी गयी कि उनकी कम्पनी द्वारा हल्द्वानी शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य किया गया तथा इनके रख रखाब का कार्य भी उनके द्वारा किया जाता है। ई0ई0सी0एल0कम्पनी के द्वारा रखरखाव का भुगतान, नगर निगम से कार्य के संतोष जनक होने का पत्र मिलने पर होता है, जिसे बनाने के के लिये नगर निगम, हल्द्वानी के अवर अभियन्ता खष्टी बल्लम उपाध्याय द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।
उक्त शिकायत सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथमदृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए गुरुवार 8 फरवरी को नगर निगम, हल्द्वानी में नियुक्त अवर अभियन्ता खष्टਈीबल्लम उपाध्याय को शिकायतकर्ता से 25.000/- (पञ्चीस हजार) की रिश्वत लेते हुये नगर निगम कार्यालय हल्द्वानी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
निदेशक सतर्कता डॉ0बी0मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।


