RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पटना:पूर्व मुख्यमंत्री स्व० दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नमन किया।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )02 सितम्बर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व० दारोगा प्रसाद राय जी की जयंती के अवसर पर नया सचिवालय परिसर के समक्ष स्थित स्व० दारोगा प्रसाद राय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पाण्डे, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री एवं स्व० दारोगा प्रसाद राय के सुपुत्र चन्द्रिका राय एवं उनके परिजन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने स्व० दारोगा प्रसाद राय जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन तथा बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत का गायन भी किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: बाल पंचायत हमारा दरबार का आयोजन।

rktvnews

आईएनएस कदमत्त का 02-05 दिसंबर तक जापान में योकोसुका का दौरा।

rktvnews

उत्तराखंड:पुष्कर सिंह धामी 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में शामिल हुए।

rktvnews

सड़क हादसे में बारा बसंतपुर के मूंजी पासवान की मौत पर जाप नेता रघुपति यादव ने शोक प्रकट किया।अस्पताल पहुंच परिजनों को बंधाया ढांढस।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 फरवरी 24

rktvnews

Leave a Comment