RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

गोपालगंज:अगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

गोपालगंज/बिहार 07 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम के कार्यालय कक्ष में अगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई।
उक्त बैठक में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से उनके कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी के सक्रियता की बात कही गई एवं उनके कार्य संबंधित विभिन्न निर्देश दिये गए। साथ ही नोडल पदाधिकारियों से किसी तरह के कठिनाईयों के विषय में तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निदेश दिया गया। सबसे पहले कार्मिक कोषांग एवं प्रशिक्षण कोषांग को अपने कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया। साथ ही विभिन्न कोषांगों को भी अपने कोषांग सही एवं सुचारू तरिके से चलाने का निदेश दिया गया। विदित हो कि आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के लिए 24 कोषांगों का गठन किया गया है।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन , भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार, निदेशक, डी0आर0डी0ए0 राधाकान्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी शशि प्रकाश राय, विशेष कार्य पदाधिकारी मंकेश्वर कुमार तथा सभी नोडल पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:सभी विभाग क्षतिग्रस्त भवनों की जिलेवार रिपोर्ट बना करें मरम्मत ,गत 6 वर्षों में बने सरकारी भवनों की गुणवत्ता की जांच करेगी विशेष राज्य स्तरीय कमेटी: मुख्यमंत्री

rktvnews

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के लिए पहले फ्लीट सपोर्ट शिप की स्टील कटिंग।

rktvnews

भोजपुर : हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार! पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

गौ हत्या बंद होनी चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

राष्ट्रपति ने दादी प्रकाशमणि की स्मृति में डाक टिकट जारी किया।

rktvnews

झारखंड:भाजपा पहले चरण में दो तिहाई सीट जीत रही, झारखंड में बनने जा रही एनडीए सरकार : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment