RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर क्रीड़ा भारती कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अप्रैल।भोजपुर क्रीड़ा भारती कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ आराध्य देव बजरंग बली एवं माँ भारती के तैलीय चित्र पर पुष्पांजली एवं दीप प्रजवलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुर जिलाध्यक्ष प्रो० धीरेंद्र कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग, V.K.S.U., आरा ने किया। प्रांत मंत्री डा. रमेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने क्रीड़ा भारती की स्थापना एवं उद्देश्य पर प्रभाव डालते हुए कहा कि क्रीड़ा भारती आधुनिक के साथ साथ पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा देता है। यह एक राष्ट्रव्यापी खेल संगठन है जो ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ि‌यों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों की भी राजकीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भागीदार बनाने में के लिए प्रेरित एवं सहयोग करता हैं। अपने पाँच सूत्रीय कार्यक्रम के माध्यम से हर उम्र के नागरिकों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसका उद्देश्य राष्ट्र के लिए सिर्फ मेडल लाना नहीं हैं अपितु आनंद के लिए और राष्ट्र प्रेम के लिए खेलना है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रो० धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 12 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
धन्यवाद ज्ञापन डा. राणा संतोष कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रांत मंत्री डा. रमेश कुमार, विभाग संयोजक डा० अरविन्द कुमार सिंह, जिला इकाई से डा० राजू मोची, डा० रघुनाथ सिंह, बी. एम. अग्रवाल (टिंकु जी), डा० जन्मेजय कुमार, बिन्नी कुमारी, डा० रेणु मिश्रा, प्रकाश ओक्षा, डा० हरेन्द्र सिंह, डा० मनोज कुमार सिंह, नरेन्द्र कुमार गिरी, अजित कुमार, इत्यादि उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर:हर्ट डिज़ीज,बीपी,शुगर को कंट्रोल के लिए खान-पान के साथ टहलना जरुरी : डा अमित जयसवाल

rktvnews

भोजपुर:रोटरी क्लब आफ आरा के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

“अँगना में नाचेला अँजोरिया”(भोजपुरी गीत-संग्रह) का लोकार्पण सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री की संवेदना से खिला एक पल,एक बेटी की कला को मिला आदर और अपनापन।

rktvnews

सांभर झील क्षेत्र में पर्यटक सुविधाओं व रेस्क्यू सेंटर के लिए विभिन्न विभाग देंगे प्रस्ताव।

rktvnews

बढ़ते तापमान में एहतियात है जरूरी: नेत्र सर्जन डा एस के रूंगटा

rktvnews

Leave a Comment