RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर जिले में दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब द्वारा नाइट फाइनल मैच का आयोजन किया गया।

मैच के दौरान चौमुखा टीम के खिलाड़ी विक्की सिंह,पिंटू सिंह,और धनु सिंह वही पकड़ी टीम के खिलाड़ी डिसिल्वा को गलत तरीके से खेलने के कारण रेफरी द्वारा पीला कार्ड दिखाया गया और चेतावनी दी गयी।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,10अप्रैल। भोजपुर जिले के दक्षिण एकौना के मैदान में दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब द्वारा दिनांक 9अप्रैल 23 को नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।इस टूर्नामेंट में फाइनल मैच क्षत्रिय एकादश चौमुखा और नवज्योति क्लब पकड़ी के बीच खेला गया।मैच के शुरुआत के 30वें मिनट उपरांत क्षत्रिय एकादश चौमुखा की तरफ से पहला गोल जर्सी नंबर 7 के खिलाड़ी नासिल द्वारा किया गया जिसके जवाब में ज्योति क्लब पकड़ी के जर्सी नंबर 12 के खिलाड़ी उस्मान द्वारा खेल के 40वें मिनट में काउंटर अटैक करते हुए अपनी टीम के लिए गोल कर खेल के मध्यांतर तक बराबरी की बढ़त बनाए रखी।
मध्यांतर पश्चात शुरू हुए खेल के 55वें मिनट मे चौमुखा टीम के जर्सी नंबर 9 के खिलाड़ी मुकेश कुमार के द्वारा प्रतिद्वंदी टीम की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए गोल किया गया जिसके जवाब में तुरंत पकड़ी टीम के जर्सी नंबर 12 के खिलाड़ी उस्मान द्वारा धावा बोलते हुए अपनी टीम के लिए दुबारा एक गोल कर दिया गया जिससे दोनो टीमों मैच की समाप्ति तक 2-2 गोल के साथ बराबर पर रही।निर्णय के लिए टीमों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया।मैच में मिले अतिरिक्त समय में चौमुखा टीम के जर्सी नंबर 7 के खिलाड़ी ने पुनः अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गोल करते हुए अपनी टीम को 3-2 से बढ़त दिला नवज्योति क्लब पकड़ी से जीत की खुशी में अपनी जर्सी उतार दी जिसके कारण उन्हें रेफरी द्वारा पीला कार्ड दिखाया गया। दूधियां रौशनी से नहाये हुए मैदान में मैच के रोमांचक मुकाबले में चौमुखा टीम ने पकड़ी टीम को परास्त कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।मैच में निर्णायक के रूप में प्रवीण कुमार सिंह,राजकुमार जी,सुनील जी और धर्मेश उपाध्याय ने अपना योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमित कुमार को और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हिमांशु सिंह(पकड़ी टीम) को दिया गया। आयोजित नाइट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के रूप में बड़हरा विधायक श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला फुटबॉल संघ, भोजपुर के सचिव श्री रवीन्द्र कुमार उपस्थित थे।अन्य प्रमुख लोगों में रणधीर सिंह,मुन्ना जी,अभय सिंह,सूरज सिंह,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर: डीएम ने रात्रि भ्रमण कर असहायों और जरूरतमंदों के बीच वितरित किया कंबल।

rktvnews

भोजपुर:मशरूम उत्पादन से ग्रामीण महिलाओं का होगा आर्थिक विकास:कृषि वैज्ञानिक डा राम नरेश

rktvnews

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह भजन लाल शर्मा ने ली प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ।

rktvnews

मतभेदों के सागर के बीच समानताएं तलाशने की जद्दोजहद करती है ‘द फिशरमैन्स डॉटर’: निर्देशक एडगर डी ल्यूक जैकोम

rktvnews

तीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

भोजपुर : पेड़ से दब कर एक व्यक्ति की मौत! पेड़ काटने के दौरान हुआ हादसा।

rktvnews

Leave a Comment