RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

गोपालगंज:लोक सभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

गोपालगंज/बिहार 06 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम के कार्यालय कक्ष में अगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई।
उक्त बैठक में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से उनके कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी के सक्रियता की बात कही गई एवं उनके कार्य संबंधित विभिन्न निर्देश दिये गए। साथ ही नोडल पदाधिकारियों से किसी तरह के कठिनाईयों के विषय में तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निदेश दिया गया। सबसे पहले कार्मिक कोषांग एवं प्रशिक्षण कोषांग को अपने कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया। साथ ही विभिन्न कोषांगों को भी अपने कोषांग सही एवं सुचारू तरिके से चलाने का निदेश दिया गया। विदित हो कि आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के लिए 24 कोषांगों का गठन किया गया है।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन , अपर समाहर्त्ता आशीष कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता शार्दुल हसन खान, भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार, निदेशक, डी0आर0डी0ए0 राधाकान्त, अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ0 प्रदीप कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी उपेन्द्र पाल, उप निर्वाचन पदाधिकारी शशि प्रकाश राय, विशेष कार्य पदाधिकारी मंकेश्वर कुमार तथा सभी नोडल पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:संताल में संताल, पहाड़िया की घटी आबादी, भाजपा सरकार आने पर होगी जांच : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

राष्ट्रपति ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ प्रदान किए।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की जिला पोषण कन्वर्जेन्स समिति की बैठक!हॉट कुक्ड फूड योजना के सम्बन्ध में दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत महिला कॉलेज में “आओ गंगा को जानें एवं जल संरक्षण” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में 102वें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘सहकार से समृद्धि’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment