RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर:उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल के द्वारा 45 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराईज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

बक्सर/बिहार 05 फरवरी।आज उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल के द्वारा कला भवन बक्सर में 45 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराईज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।
संबल योजना अंतर्गत दिव्यांग जिनकी दिव्यंका का प्रतिशत 60 या उससे अधिक है तो बैटरी चालित मोटराईज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाती है।
सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर के द्वारा दिव्यांगजनों से अनुरोध किया गया है कि वह यातायात के नियमों का अनुपालन करते हुए ही एवं समुचित बचाव के साथ ही मोटराईज्ड ट्राई साइकिल का परिचालन करेंगे। आज के शिविर में मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के परिचालन हेतु प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
इस योजना हेतु सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाते हैं। जिला स्तरीय दिव्यांगजन खेलकूद प्रतियोगिता जो किला मैदान बक्सर में आयोजित की जानी थी, अपरिहाय कारणों से स्थगित की गई है।
जिन दिव्यांगजनों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किए हैं वह दिए गए लिंक https://online.bih.nic.in/SWF/SWFTC/Default.aspx पर आवेदन कर सकते हैं।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर, जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र बक्सर के लेखपाल,अभिषेक कुमार सिंह, चंदन कुमार,मदन राम,विवेक कुमार सिंह, सुधांशु यादव, संजय कुमार, जगनारायण सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह यादव उपस्थित थे।

Related posts

दिल्ली दक्षिण सीजीएसटी अधिकारियों ने 7.85 करोड़ रुपये की जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया; चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक सम्पन्न, जिले में पर्यटन विकास को गति देने हेतु कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा।

rktvnews

भोजपुर : विधायक ने रतनपुरा की मुख्य संपर्क सड़क को बनाने के लिए विधान सभा मे किया तारांकित प्रश्न

rktvnews

तेजस्वी यादव ने शब-ए-बरात की दी मुबारकबाद, भाई चारे और सद्भाव के साथ बिहार की प्रगति की कि कामना।

rktvnews

भोपाल में बनेगा महाराणा प्रताप स्मारक मुख्यमंत्री चौहान ने किया शिलान्यास।

rktvnews

शमां जलने के बाद..! : अजय गुप्ता अज्ञानी

rktvnews

Leave a Comment