RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से की भेंट।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 05 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद भवन में सौजन्य भेंट की और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आश्वासन दिया है कि प्रदेश सरकार के विकास और जनकल्याण के कार्यक्रमों में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री शाह को स्वामित्व योजना और सीएम किसान योजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने साइबर तहसील व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमूल इंडिया द्वारा उज्जैन में लगाए जा रहे दुग्ध प्रसंकरण संयंत्र के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद भवन में ही राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी सौजन्य भेंट और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 28 मई 25

rktvnews

भोजपुर: श्रीभगवान सिंह की पत्नी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,पुष्पांजलि कर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

उत्तराखंड:वर्तमान समय में एआई और टेक्नोलॉजी का तेजी से बढ़ रहा महत्व: राज्यपाल

rktvnews

गिरिडीह:नये ड्राइविंग लाइसेंस कैंडिडेट को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया एवं ड्राइविंग टेस्ट ली गई।

rktvnews

सरकार देश के किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

भोजपुर:काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मतसर छः विकारों को जीतने वाला संत होता हैँ : शशि भूषण जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment