RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर काना राम ने मॉक पॉल कर की शुरुआत।

हनुमानगढ़/राजस्थान 05 फरवरी। लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिले में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम व वीवीपैट मशीन की जानकारी, मॉक पॉल हेतु चलाए जा रहे ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला कलक्टर काना राम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनीता चौधरी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारीयों ने ईवीेएम मशीनों पर मॉक पोल किया।
जिला कलक्टर ने उपखंड कार्यालयों में ईडीसी की स्थापना कर अधिक से अधिक मॉक पॉल करवाने तथा ईवीएम की सुरक्षित कस्टडी का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलक्टर ने कहा कि मतदाताओं को मतदान के प्रति संवेदनशील बनाने, ईवीएम एवं वीवीपेट के प्रति आमजन की भ्रांतियों को दूर करने के लिए निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर और सभी उपखण्ड कार्यालयों में सोमवार से ईवीएम-वीवीपेट जागरूकता काउंटर लगाया जा रहा है। कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीेएम व वीवीपैट मशीन की कार्य प्रणाली के बारे में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर नितिन जांगिड़ द्वारा जानकारी दी गई। सीईओ सुनीता चौधरी ने सभी उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर सहित हनुमानगढ़ एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, डिस्कॉम एसई श्री के के कसवां, समाज कल्याण सहायक निदेशक विक्रम सिंह शेखावत, पीएमओ डॉ. मुकेश कुमार, ट्रेसरी ऑफिसर मनोज कुमार, सीडीईओ शक्ति रानी, डीईओ हंसराज जाजीवाल, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, निर्वाचन शाखा एएओ हंसराज वर्मा, सूचना सहायक तरसेम कुमार, कनिष्ठ सहायक उत्कर्ष एवं उपखण्ड कार्यालय के कर्मचारी समेत विधानसभा क्षेत्रों से आए सभी निर्वाचन कार्यालय कार्मिक व कलेक्ट्रेट कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

आईएनएस चीता, गुलदार और कुंभीर को 40 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा देने के बाद सेवामुक्त किया गया।

rktvnews

शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक के आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

तेजस एमके1ए के लिए डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर का सफल उड़ान परीक्षण।

rktvnews

बिहार:मंत्री परिषद की बैठक में लिए गए कई निर्णय।

rktvnews

सीसीआई ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड से केसोराम सीमेंट व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।

rktvnews

Leave a Comment