RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: अवैध बालू खनन और परिवहन की कार्रवाई में भोजपुर पुलिस ने 12 ट्रक किए जप्त।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)09 जुलाई।अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ भोजपुर पुलिस और प्रशासन की लगातार कड़ी कार्रवाई जारी है जिसके तहत 12 अवैध परिवहन में संलिप्त ट्रक को जप्त किया गया ।अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ भोजपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई के क्रम में, आज भोजपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि इमादपुर थाना अंतर्गत नदी क्षेत्र में कुछ अवैध ढंग से खनन और परिवहन के लिए ट्रक घुसे हुए हैं।इस सूचना के प्राप्त होने के उपरांत, पुलिस अधीक्षक भोजपुर के त्वरित निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी पीरों के नेतृत्व में संयुक्त दल के द्वारा कुछ थाना अध्यक्षों की संयुक्त कार्रवाई में अब तक कुल 12 अवैध, बिना चालान के ओवरलोडेड ट्रक जप्त किए गए हैं तथा कुछ ट्रैक्टरों को भी जप्त करने की प्रक्रिया जारी है। इसमें संलिप्त माफियाओं की पहचान की जा रही है तथा इसके लिए प्राथमिकी दर्ज करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस क्षेत्र में और अतिरिक्त बल पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तैनात कर दिया गया है, जिससे कि किसी भी प्रकार से अवैध खनन और परिवहन को रोका जाए और इसमें संलिप्त माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Related posts

सैनिकों को युद्ध कौशल में उत्कृष्टता हासिल करने के साथ-साथ जटिल चुनौतियों से निपटने में मानसिक संतुलन और आध्यात्मिकता के संदर्भ में भी कुशल होना चाहिए: रक्षा मंत्री

rktvnews

महाशिवरात्रि पर मंदिर सज धज कर तैयार।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य स्तरीय मूल्यांकन अनुश्रवण समिति की पहली समीक्षा बैठक की।

rktvnews

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बक्सर के तत्वावधान में जिला सम्मेलन सह “बिहार को अग्रणी राज्य बनाने में मीडिया की भूमिका” पर गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर ,अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण संबंधी विचार विमर्श बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बढ़ती कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन अविलंब करें अलाव व कंबल की व्यवस्था :दिलराज प्रीतम

rktvnews

Leave a Comment