RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं… परिवहन विभाग का विशेष अभियान।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)11 दिसंबर।दुमका जिला में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला परिवहन विभाग एक्शन मोड में आ गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में बुधवार की देर रात को मसानजोर थाना गेट के सामने वाहन जांच /शराब जांच अभियान चलाया गया।
वाहन जांच /शराब जांच अभियान में परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों को रोक–रोककर ब्रेथ एनालाइज़र से जांच की। अभियान के दौरान कई वाहन के चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। ऐसे वाहन को जप्त कर मसानजोर थाना को सुपुर्द किया गया तथा वाहन चालक से दण्ड राशि वसूल की गई। साथ ही वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया जैसी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं। नियमों को तोड़ने वालों पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

Related posts

खामोशी के बीच भिखारी ठाकुर की तरह गंगा की गोद में समां गए रामाज्ञा राम! लोक गायिका कल्पना पटवारी ने भी अभी तक नही ली सुध।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विद्यार्थियों ने बनाई अखबार की रद्दी से थैलियां और मेंहदी के कोन।

rktvnews

सारण:परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मिला पुरस्कार।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित कर्तव्यों एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।

rktvnews

गिरीडीह:किसानों की मेहनत को मिलेगा उचित मूल्य, आम्रपाली आम प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टॉल का शुभारंभ।

rktvnews

दुमका:मिनी ट्रैक्टर बना बदलाव का पहिया, मेरिला किस्कू और नंदिता देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल।

rktvnews

Leave a Comment