RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 03 फरवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर 09 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक क्लेम केस के निपटारे के लिए शुक्रवार को अधिवक्ताओं के साथ बैठक की गयी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्यारह संजय प्रिया ने बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं से कहा कि दावा/वाद के निपटारे के लिए पक्षकारों के साथ प्री-काउंसलिंग करना अति महत्वपूर्ण है। इससे मामलों के निष्पादन में आनेवाली बाधाओं को आसानी से दूर किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि,उनके अधिवक्ता एवं दावाकर्ता के अधिवक्ता समझौता कराने का प्रयास करें।
बैठक में अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार सचिव रंजन देव सहित सभी बीमा कंपनियों के अधिवक्ता एवं दावाकर्ताओं के अधिवक्ता उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक मे दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

24 राजीव गांधी बीज विक्रय केंद्र एवं 5 बीज विस्तार केंद्रों का लोकार्पण – किसानों को कम दर पर उच्च गुणवत्ता का बीज उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता – राजस्थान बीज निगम अध्यक्ष

rktvnews

बक्सर: 07 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन।

rktvnews

दुमका:विश्व पर्यटन दिवस पर मसानजोर में हुआ पर्यटन जागरूकता कार्यक्रम, पर्यटकों में दिखी खास उत्साह।

rktvnews

भोजपुर:बिहिया क्रिकेट अकादमी ग्रीन ने आरा क्रिकेट अकादमी ए को हराया।

rktvnews

भोजपुर के उद्वंत नगर थाने ने हीरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment