RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

24 राजीव गांधी बीज विक्रय केंद्र एवं 5 बीज विस्तार केंद्रों का लोकार्पण – किसानों को कम दर पर उच्च गुणवत्ता का बीज उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता – राजस्थान बीज निगम अध्यक्ष

जयपुर/राजस्थान 27 जुलाई। राजस्थान बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने कहा कि फसलों के अच्छे उत्पादन के लिए उन्नत बीज का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उत्तम गुणवत्ता वाला बीज सामान्य बीज की अपेक्षा अधिक कृषि उपज देता है। गुर्जर गुरूवार को जयपुर स्थित कृषि पंत भवन में राज्य की कृषि उपज मंडियों में 24 राजीव गांधी बीज विक्रय केंद्र एवं 5 बीज विस्तार केंद्रों का वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से लोकार्पण कर रहे थे । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन केंद्रों पर किसानों को उन्नत एवं उच्च गुणवत्ता का प्रमाणित बीज उचित दर पर मिल सकेगा। साथ ही बीज विस्तार केंद्रों पर दूरस्थ इलाकों में प्रमाणित बीज सुगमता से कम लागत पर मिल सकेगा।धीरज गुर्जर ने कहा कि प्रमाणित बीजों का उपयोग करने से किसानों की पैदावार में वृद्धि होगी। जिससे किसानों की आय बढ़ेगी एवं उनके समय और पैसे की बचत भी होगी।

राजस्थान राज्य बीज निगम के प्रबंध निदेशक श्री जसवंत सिंह ने बताया कि इन विक्रय केंद्रों के माध्यम से राज्य के प्रत्येक किसान को उच्च गुणवत्ता का बीज उपलब्ध करवाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा बीज का शत प्रतिशत ग्रो आउट टेस्ट (GOT) करवा कर किसानों को बीज उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रमाणित बीज राज्य के 5 हजार 500 से अधिक जीएसएस एवं केवीएसएस पर भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

इस दौरान राजस्थान राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था निदेशक श्री राम अवतार शर्मा, बीज निगम महाप्रबंधक के सी मीणा, राजस्थान बीज निगम व राजस्थान बीज प्रमाणीकरण संस्था के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। राजस्थान बीज बिक्री केंद्र एवं बीज विस्तार केंद्रों के प्रबंधक और सैकड़ों किसान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

Related posts

सुपौल:नवनियुक्ति विद्यालय अध्यापको की नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता 2023 का किया गया आयोजन!प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं टी-शर्ट देकर किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर : मोटरसाइकिल दुर्घटना मे एक व्यक्ति घायल।

rktvnews

पावरग्रिड ने वित्त वर्ष 2024 में समेकित आधार पर 15,573 करोड़ रुपये का कर पश्चात मुनाफा कमाया और 46,913 करोड़ रुपये की कुल आय अर्जित की।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:28 अप्रैल तक 257 करोड़ से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्रियां जब्त: अनुपम राजन

rktvnews

Leave a Comment