RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक मे दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 19 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित “संकल्प” में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सोमवार 18 सितंबर को आयोजित बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण की योजनावार स्थिति एवं बिहार ग्रामीण पथ विभागीय अनुरक्षण नीति के संबंध में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीण विभाग के सचिव ने बताया कि लक्षित बसावटों में संपर्कता प्रदान करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना एवं अन्य राज्य योजना, ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना, ग्रामीण पथों के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य आदि कार्यों की आद्यतन जानकारी दी।
बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बेहतर सड़क होने से लोगों का आवागमन आसान होता है। ग्रामीण पथों का बेहतर रखरखाव विभाग द्वारा ही करायें, इसके लिए आवश्यकतानुसार अभियंताओं और तकनीकी कर्मियों की शीघ्र नियुक्ति करायें। विभाग के अभियंता पथों के निर्माण और मेंटेनेंस के लिए जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करेंगे तो बेहतर सड़कों का निर्माण होगा और सड़कें मेंटेन भी रहेंगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि संसाधनों की जो भी आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जायेगा। निर्माण के साथ-साथ मेंटेनेंस को लेकर पथों का स्थलीय निरीक्षण अभियंता करते रहें। ग्रामीण कार्य विभाग बचे हुए टोलों के लिए भी पथों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराये ताकि उनकी संपर्कता सुलभ हो सके। ग्रामीण इलाकों में जिन पथों के चौड़ीकरण की आवश्यकता है, उसका आकलन कर उस पर काम करें। क्षतिग्रस्त पथों का पुनर्निर्माण कार्य भी तेजी से करायें। मुख्यमंत्री ग्रामीण टोला संपर्क योजना तथा अन्य निर्माणाधीन पथों का निर्माण तेजी से पूर्ण करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हम लोगों ने बेहतर सड़क और पुल- पुलियों का निर्माण कराया है। उन्होंने कहा कि किए गए कार्यों को लोगों को बताएं जिससे उन्हें पता चले की राज्य सरकार द्वारा अपने संसाधन से बेहतर ग्रामीण पथों का निर्माण कराया गया और उसकी देखभाल की जा रही है। बेहतर सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण करना ही नहीं है बल्कि उसका अच्छे से मेंटेनेंस भी उतना ही जरूरी है। विभाग द्वारा मेंटेनेंस करवाने से खर्च में भी बचत होगी और लोगों को नौकरी एवं रोजगार के अवसर मिलेंगे।
बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अभियंतागण उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:राष्ट्रीय भावना की मशाल को प्रज्वलित करते हुए मनाएं संविधान का पर्व: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

जशपुरनगर : पतरापाली के चमेली स्व सहायता समूह के लिए मछली पालन बना सामुहिक आजीविका का स्त्रोत

rktvnews

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने भरी हुंकार!शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश को बताया संविधान विरोधी।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:तरारी के महिलाओं ने तय किया, उनके हक अधिकार के लिए लड़ने वाले नेता राजू यादव को बनायेगी विजयी: ऐपवा

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के नये कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

जबलपुर:जनता दल (यू) मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल करेंगे बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार,पटना हुए रवाना।

rktvnews

Leave a Comment