RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंःजिला पदाधिकारी

सारण/ छपरा 02 फरवरी।जिलाधिकारी, सारण अमन समीर के द्वारा आज कार्यालय कक्ष से बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 10 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 05 मामलों पर अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 05 मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Related posts

अद्भुत प्रकल्प है ओंकारेश्वर का एकात्म धाम : मुख्यमंत्री

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में काव्य-संग्रह ‘स्पंदन’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

भोजपुर: राज्य स्तरीय विद्यालय वाॅलीवाल प्रतियोगिता अंडर-14/19 का जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति एवं हवाई अड्डा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:वोट देने से रोकने वालों पर दर्ज होगा एफआईआर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर : ठनका गिरने से एक की मौत।

rktvnews

Leave a Comment