RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

“एक दीवाने की दीवानियत” का ट्रेलर हुआ रिलीज़; हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी ने लगाया पर्दे पर रोमांस का तड़का!

मुंबई/महाराष्ट्र ( एजेंसी पीआर 24 ×7)09 अक्टूबर।एक दीवाने की दीवानियत का ट्रेलर अब रिलीज़ हो चुका है, और इसे खाकर लगता है कि यह वास्तव में इंतज़ार के काबिल था। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी ने अपनी शानदार केमिस्ट्री, रोमांस, इमोशन और दमदार म्यूजिक से इंटरनेट पर धूम मचा दी है। ट्रेलर देखकर साफ है कि ये फिल्म इस दिवाली दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने वाली है।

निर्देशक मिलाप मिलन ज़वेरी ने ट्रेलर के बारे में बात करते हुए कहा, “ट्रेलर में एक बार फिर हर्षवर्धन और सोनम के किरदारों के बीच मोहब्बत, नफरत और दर्द को दिखाया गया है, साथ ही फिल्म का म्यूज़िक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।”
मिलाप ने आगे कहा, “हमारी फिल्म एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है। ट्रेलर में डायलॉग, म्यूज़िक और दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस की झलक साफ दिखती है। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को ट्रेलर पसंद आएगा और वे फिल्म से और ज़्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे।”
अंशुल गर्ग द्वारा निर्मित और राघव शर्मा के सह-निर्माण में बनी, मिलाप मिलन ज़वेरी के निर्देशन में तैयार एक दीवाने की दीवानियत इस दिवाली, 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
ट्रेलर को मिल रही ज़बरदस्त प्रतिक्रिया के बाद फिल्म के प्रति उत्साह और बढ़ गया है जिससे एक दीवाने की दीवानियत इस दिवाली की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है।

Related posts

ब्राह्मण से जनि बैर करो,ब्राह्मण से परमेश्वर हारयो : डा.जंग बहादुर पाण्डेय

rktvnews

दवाओं की कीमतों में भारी वृद्धि का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्टें झूठी और भ्रामक :स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

rktvnews

फ्लैगशिप “खादी भवन” कनॉट प्लेस ने 69वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

भोजपुर: 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर द्वारा विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे ईवीएम की प्रथम स्तरीय जाँच की प्रगति का निरीक्षण किया।

rktvnews

नारनौल:राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी ने खोली पशुपालकों व किसानों की किस्मत,किसी के नाम निकली मोटरसाइकिल तो किसी के नाम स्कूटी।

rktvnews

Leave a Comment