शिक्षक अधिक से अधिक नवाचार को अपनाएँ!अपने शिक्षण कौशल को सतत संवर्धित करना है : वी.आनंद कुमार, प्रक्षेत्रीय अधिकारी, बक्सर
आरा/भोजपुर 02 फरवरी।स्थानीय बी.एस.डीएवी. पब्लिक स्कूल, मिल रोड में आज डीएवी. बिहार प्रक्षेत्र-‘जे’ की दो दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला आरंभ हुई।
कार्यशाला का शुभारंभ पारंपरिक वैदिक हवन-यज्ञ के बाद विद्यालय प्राचार्या द्वारा आगत शिक्षकों-अतिथियों के स्वागत व प्रक्षेत्रीय अधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस दौरान प्रक्षेत्रीय अधिकारी वी.आनंद कुमार ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय प्रबंधन नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या के अनुरूप अपने अपने कौशल, अपनी क्षमता और शिक्षण व्यवस्था को संवर्धित करने के लिए सतत प्रयत्नशील है।
इसलिए हम चाहते हैं कि आप सभी अपने-अपने विषयों में बच्चों के लिए नवाचार को अपनाएँ और अधिक से अधिक रोचक, सहज तथा जीवनोपयोगी हो पाए। इस कार्यशाला का उद्देश्य तभी सफल होगा। प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार की उम्मीदें आपसे हीं फलीभूत होंगी।
हम सबके साझे व सार्थक प्रयासों से हीं समृद्ध शिक्षण का लक्ष्य हासिल हो सकता है। इस उद्देश्य में सफलता अवश्य मिलेगी, शुभकामनाएँ!
02और 03 फरवरी को निर्धारित इस कार्यशाला में डीएवी.प्रक्षेत्र-‘जे’ के बक्सर,डुमराँव, मोहनिया, पुसौली, पीरो, शाहपुर और आरा के कुल आठ डीएवी.स्कूलों के मानवीकी,गणित, विज्ञान, समाज विज्ञान, कला और तकनीक आदि के लगभग साढे़ तीन सौ शिक्षक-शिक्षिका और अधिकारी शामिल हैं। पहले दिन राष्ट्रीय पाठ्यचर्या , ई पाठ योजना , गतिविधि आधारित शिक्षण , जी.आई.एम.पी. तथा कला समेकित शिक्षण आदि संबंधी कार्यशालाएँ संचालित हुई। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं में उत्साह है।


शिक्षक अधिक से अधिक नवाचार को अपनाएँ!अपने शिक्षण कौशल को सतत संवर्धित करना है : वी.आनंद कुमार, प्रक्षेत्रीय अधिकारी, बक्सर