RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बागपत:19 पैरामीटर की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

बागपत/उत्तर प्रदेश 31 अक्टूबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति ,मिशन कायाकल्प एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जनपद में कुल 531 विद्यालय हैं जिसमें प्राथमिक विद्यालय 333 उच्च प्राथमिक विद्यालय 63 कंपोजिट विद्यालय 135है जिसमें से अगस्त माह में 80 952 बच्चे रजिस्टर थे जिसमें से 52803 बच्चों को वेरिफिकेशन कर 52701 बच्चों को डीबीटी का लाभ दिया गया है जिसमें से बेसिक विद्यालयों के बच्चों 66 620 के सापेक्ष 47423 को लाभान्वित किया गया है जिनके ₹1200 प्रति बच्चों की दर से डीबीटी की गई है जिसमें उन्हें ड्रेस के दो सेट जूता मौज बैग,स्वेटर, स्टेशनरी के लिए दिया जाता है।
बेसिक एडेड विद्यालयों के बच्चों में 2346 के सापेक्ष 484 लाभान्वित हुए जबकि माध्यमिक एडेड 6 से 8 के विद्यालयों के बच्चों 13321 रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष 4794 बच्चों को लाभान्वित किया गया।कुल 82287 रजिस्ट्रेशन बच्चों के सापेक्ष 52701 बच्चों को डीबीटी के माध्यम से लाभान्वित किया गया।
ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यो का प्रभारी जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह को बनाया था जो प्रतिदिन रिव्यू कर रहे और परिणाम भी बेहतर आ रहे हैं 89% से बढ़कर 93% प्रगति हो गई है।
सक्षम निपुण विद्यालयों 195 है उन्होंने कहा है कि इसमें अधिक से अधिक बच्चों को पढ़ाया जाए इसमें डीएलएफ को भी जोड़ा जाए और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि अच्छे अध्यापकों को निपुण छात्रों के लिए लगाया जाए जिससे कि हमारी शिक्षा में और अच्छी गुणवत्ता हो सके डीसीएफ नहीं भरने पर खंड शिक्षा अधिकारी बिनोली रशीद को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जबकि एआरपी पवन कुमार बैठक में अनुपस्थित रहे उन्हें भी अपने कार्यों में लापरवाही और विभागीय कार्यो से भागने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने और विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
प्रेरणा एप पर 10-10 विद्यालयों का अधिकारी निरीक्षण समय से पूर्ण करें जो अधिकारी इन निरीक्षण में लापरवाही करेंगे पोर्टल पर निरीक्षण अपडेट नहीं दिखाई देंगे ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करते हुए उन्हें नोटिस दिया जाए जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बड़ौत की स्थिति खराब होने पर उन्हें निरीक्षण करने के निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने विद्यालय के 19 पैरामीटर पर भी कार्य करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा जो कमियां है इन्हें दुरुस्त किया जाए अच्छी शिक्षा से ही अच्छे जनपद का निर्माण होगा इसमें सभी गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्भन करें जिसमें दिव्यांग शौचालय बालक व बालिकाएं मूत्रालय कक्षा कक्ष के टाइलीकरण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी का थोड़ा कम के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जाए स्कूल की रसोइयों में ही खाना गुणवत्ता के साथ बनाया जाए और बच्चों के पठन-पाठन व खान पीन से कोई खिलवाड़ ना किया जाए खिलवाड़ करने वालों पर की जाएगी कार्यवाही ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ,जिला विद्यालय निरीक्षक डी के सक्सेना ,समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:हेल्थ इंस्टिच्युट द्वारा पटना विमेन्स कौलेज में लगाया गया स्वास्थ्य जाँच शिविर।

rktvnews

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोक प्रशासन में 50वें (स्वर्णिम) उन्नत व्यावसायिक कार्यक्रम (एपीपीए) में सेना, नौसेना, वायुसेना और सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

भोजपुर:यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा सामूहिक योगाभ्यास शिविर लगा।

rktvnews

गिरफ्तार मंत्रियों को हटाने का विधेयक भ्रष्टाचार पर नहीं, विपक्ष पर हमला है।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने 17वीं बार रक्तदान कर जिलावासियों को रक्तदान हेतु किया प्रेरित।

rktvnews

दुमका: मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment