RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राजस्थान:महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव ने बस्सी बाल विकास परियोजना के सीडीपीओ को किया एपीओ।

जयपुर/राजस्थान 01 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने गुरुवार को जयपुर के बस्सी सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण कर सीडीपीओ प्रियंका मीणा को अनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एपीओ करने के निर्देश दिये। श्री कुणाल ने बस्सी बाल विकास परियोजना के किशनपुरा आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया।
शासन सचिव ने किशनपुरा आंगनबाड़ी पर उपस्थित कार्यकर्ता श्रीमती मन्नादेवी को केन्द्र की सफाई व्यवस्था सुधारने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने 3-6 वर्ष के लाभार्थी बच्चों को पूर्व बाल्यावस्था शिक्षा (ईसीई) नियमित रूप से करने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने केन्द्र का रिकार्ड अपडेट कर, दुरस्त करने के निर्देश दिये।
श्री कुणाल द्वारा निरीक्षण के दौरान समेकित बाल विकास सेवाएं जयपुर के उपनिदेशक महेश शर्मा को केन्द्र की मरम्मत हेतु कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

Related posts

बक्सर:मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता हेतु वेबकास्टिंग तकनीकी टीम का प्रशिक्षण आयोजित|

rktvnews

भोजपुर:बैंक कर्मी स्व भगवान चौबे के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजली सभा।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज शिलॉंग स्थित असम राइफल्स मुख्यालय में साइबर सिक्युरिटी ऑपरेशन्स सेंटर (CSOC) का उद्घाटन किया।

rktvnews

रामगढ़:जिला स्वास्थ्य समिति, रामगढ़ के खाते से अवैध वेतन भुगतान पर कार्यवाई को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

मध्यप्रदेश:युवा समाज और देश के विकास में योगदान दें : राज्यपाल

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment