RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में टी0बी0 फोरम से संबंधित बैठक संपन्न!टी0बी0 मरीजों की जांच व मरीजों के इलाज हेतु दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

चतरा/झारखंड 01 फरवरी।उपायुक्त सह अध्यक्ष टी0बी0 फोरम चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में टी0बी0 कमिटि की बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में चतरा जिला अंतर्गत कोल एवं खनन क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मियों एवं मजदूरों का बलगम जांच/टी0बी0 जांच खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कराने का निर्देश दिया गया। टी0बी0 मरीजों का पोषण एवं दवा की सम्पूर्ण व्यवस्था करने एवं टी0बी0 मरीज अपना पुरे इलाज अवधि की कोर्ष को पूर्ण करें इसके लिए संबंधित पदाधिकारी मरीजों को मॉनिटरिंग करते रहें। साथ ही टी0बी0 मरीजों को निक्षय पोषण योजना का शत प्रतिशत लाभ दिया जाय। इस पर संबंधित पदाधिकारी ने जानकारी दिया कि मरीजों को पांच सौ रू0 प्रति माह पूरे इलाज अवधि तक मरीज के खाते में दिया जाता है। सभी इलाजरत मरीजों को पोषण टोकरी का लाभ देने का निर्देश दिया गया। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने हेतु स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को टी0बी0 के प्रति व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाय।
सभी टी0बी0 मरीजों का एच.वाई.वी. का जांच एवं डाइबिटिज की जांच अनिवार्य रूप से कराएं।
बैठक में यक्षमा रोगी के प्रतिनिधि के द्वारा जानकारी दिया गया कि जिले में लघु उद्योग यथा बीड़ी मजदूर, मोमबती बनाने वाले या अन्य कार्य से जुडे़ मजदूरों का टी0बी0 जांच कराना है।
उक्त बैठक में सिविल सर्जन डा. जगदीश प्रसाद, जिला यक्षमा पदाधिकारी डा. कुमार उत्तम, उपाधीक्षक सदर अस्पताल चतरा डा. मनीष कुमार, जिला नोडल पदाधिकारी सह महामारी विशेषज्ञ चतरा डा. आशुतोष, जिला कार्यक्रम समन्वयक टी0बी0 विक्रांत कुमार, टी0बी0/एच.आई.वी पर्यवेक्षक मनोज कुमार, यक्षमा रोगी प्रतिनिधि ओम प्रकाश वर्मा, पत्रकार प्रतिनिधि अभिमन्यु कुमार समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव : परंपराओं को कर रहा जीवंत।

rktvnews

सन नेटवर्क ने सन नियो पर नए ओरिजिनल शोज का फर्स्ट लुक किया जारी।

rktvnews

देवघर:मनरेगा, आवास योजना को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

विकास की गति धीमी नहीं होने देंगे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

rktvnews

नागरिकों को आवश्यक सामग्री के लिए परेशानी नही हो, इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने G.G.I.C कौलागढ़ में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा 2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ प्रदान किया।

rktvnews

Leave a Comment