RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड: चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में एसेंशियल सर्विस के पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए समीक्षा बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)17 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में एसेंशियल सर्विस ( अनिवार्य सेवा) के पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु संबंधित नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक के क्रम में अंचल अधिकारी लावालौंग सुमित कुमार ने बताया कि 08 एसेंशियल सर्विंसेज में जो पोल डे यानी 13 मई को नियुक्त रहेंगे वैसे लोगों के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा डाक मतपत्र से मतदान करने की व्यवस्था की गई है।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित कुल 16 अनिवार्य सेवा है जिसमें चतरा जिले में कुल 8 संचालित अनिवार्य सेवा प्रेस सूचना ब्यूरो/सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, विद्युत विभाग,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,एम्बुलेंस सेवाएं,जेल, पोस्ट और टेलीग्राम, बीएसएनएल,अग्निशमन सेवा समेत अन्य के नोडल पदाधिकारी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि वैसे कर्मी जिनका मतदान के दिन ड्यूटी लगी रहतीं है और वो अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह जाते हैं। उसके लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने की व्यवस्था की गई है। जिससे वो अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। वैसे सभी कर्मियों की सूची 18 अक्टूबर 2024 के 2 बजे तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आगे उन्होने बताया बैलेट पेपर से मतदान वाले कर्मियों के लिए संबंधित नोडल पदाधिकारी 12डी एवं 12डी पार्ट 2 फार्म मतपत्र कोषांग(डीआरडी भवन) से प्राप्त कर सकते है। और आगे कहा एसेंशियल सर्विस वाले मतदाता जिनका फार्म बैलेट पेपर के लिए भरा जायेगा वो मतदान दिवस के दिन बूथ पर जाकर मतदान नहीं कर सकेंगे। इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित नोडल पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा वैसे मतदाता जो निर्वाचन के दौरान ड्यूटी पर रहेंगे उनका शत प्रतिशत मतदान हो सके इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी समय से पूर्व कर लिया जाय।
उक्त बैठक में सभी संबंधित नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया।

rktvnews

महिंद्रा सर्विस सेंटर का उद्घाटन।

rktvnews

घटते भू जल स्तर और आर्सेनिक युक्त पानी को लेकर भाजपा भोजपुर कल करेगा धरना।

rktvnews

बिहार के प्रथम स्मरणीय हैं डा सच्चिदानन्द सिन्हा,साहित्य और राजनीति के आदर्श थे बदरीनाथ वर्मा: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

rktvnews

जिलाधिकारी ने आगामी मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत की शांति समिति,ताजियेदारों,घर्मगुरूओं के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment