RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (धान/गेहूँ) की अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)15 मई।आज समाहरणालय सभागार,आरा में जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (धान/गेहूँ) की अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक भोजपुर जिले में 168 मीट्रिक टन गेहूँ की अधिप्राप्ति की जा चुकी है तथा कुल 1177 किसानों ने गेहूँ अधिप्राप्ति हेतु निबंधन कराया है। जिलाधिकारी ने सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष कैंप लगाकर एवं डोर-टू-डोर संपर्क के माध्यम से निबंधित किसानों से संपर्क स्थापित किया जाए तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिप्राप्ति सुनिश्चित करते हुए 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान करना अनिवार्य किया जाए। धान अधिप्राप्ति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक अधिप्राप्त धान के अनुपात में 64.33 प्रतिशत सीएमआर (चावल) की आपूर्ति की जा चुकी है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एसटीआर निर्गत होने के तीन दिनों के अंदर सीएमआर आपूर्ति नहीं करने वाले मिलरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा अधिक क्षमता वाले मिलरों को प्रतिदिन 10 लॉट सीएमआर (चावल) आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यपालक अभियंता को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि मिलों को अबाधित रूप से विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो। पीरो, तरारी एवं जगदीशपुर के सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के पास एसटीआर लंबित होने के कारण उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश भी दिया गया।
इस बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भोजपुर; जिला सहकारिता पदाधिकारी, भोजपुर; जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर; अनुमंडल पदाधिकारी – आरा, जगदीशपुर एवं पीरो; तथा जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, भोजपुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें, लोकतंत्र को समृद्ध बनायें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदाताओं से की अपील।

rktvnews

बागपत:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बागपत में 1500 लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज बागपत में सामूहिक योग अभ्यास कर दिया संदेश करो योग रहो निरोग।

rktvnews

भोजपुर: पुरानी रंजिश में हत्या,गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस पर बरसाई गोलियां!बचाव में पुलिस की गोली से दो अपराधी घायल।

rktvnews

पटना :विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशाल जलाकर किया शुभारंभ।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने ज्ञान और शिक्षा के केंद्र के रूप में भारत की ऐतिहासिक श्रेष्‍ठता पर प्रकाश डाला।

rktvnews

भोजपुर : मानदेय नहीं मिलने से सफाईकर्मियों ने किया हड़ताल,धरना व प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment