RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

वैश्विक मंच पर सशस्त्र बलों की नारी शक्ति : स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ, कर्नल पोनुंग डोमिंग और लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश ने रियाद में वर्ल्ड डिफेंस शो 2024 में अपने उल्लेखनीय संस्‍मरण साझा किए।

नई दिल्ली/08 फरवरी।रियाद में जारी वर्ल्ड डिफेंस शो 2024 में देश की सशस्‍त्र सेनाओं में महिला शक्ति का प्रतिनिधित्‍व देखा गया। स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ, कर्नल पोनुंग डोमिंग और लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश ने वर्ल्‍ड डिफेंस शो के विभिन्न सेमिनारों में विशेष रूप से रक्षा थीम वाले कार्यक्रमों में देश के सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व किया। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के विभिन्‍न क्षेत्रों में नारी शक्ति का लाभ उठाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
07 फरवरी, 2024 को अमरीका में सऊदी राजदूत राजकुमारी रीमा बिन्त बन्दर अल-सऊद ने रक्षा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिलाएं – एक समावेशी भविष्य में निवेश’ सेमिनार आयोजित किया। इस सेमिनार में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू पायलट, स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ पैनलिस्ट के रूप में शामिल हुई। स्क्वाड्रन लीडर ने बाधाओं को पार कर और आकाश में उड़ान भरने की अपनी प्रेरक यात्रा के संस्‍मरण साझा किए। उन्‍होंने बताया कि वे किस प्रकार भारत में प्रतिष्ठित लड़ाकू पायलट क्लब का हिस्सा बनीं। सशक्‍त नेतृत्व, लचीलेपन और आधुनिक युद्ध में महिलाओं की उभरती भूमिका पर उनकी अंतर्दृष्टि से दर्शक प्रभावित हुए। स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ गणतंत्र दिवस परेड वर्ष 2021 में भाग लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस वर्ष 2024 के फ्लाईपास्ट में भी भाग लिया।
भारतीय सेना की कर्नल पोनुंग डोमिंग उत्तरी क्षेत्र में 15,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे ऊंची बॉर्डर टास्क फोर्स की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। उन्‍होंने 20 साल से अधिक की सेवा में कई बार प्रथम स्थान हासिल किया है। एक इंजीनियरिंग अधिकारी होने के नाते वह कई चुनौतीपूर्ण कार्यों में सबसे आगे रही हैं।
भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश ने समुद्री सुरक्षा और संचालन में अपनी विशेषज्ञता प्रदर्शित की है। उनकी भागीदारी ने भारत की विशाल तटरेखा की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति से समुद्री क्षेत्र में भारत और अन्य देशों के बीच सुदृढ संबंधों और सहयोग को बढ़ावा देने में मदद मिली।
वर्ल्‍ड डिफेंस शो वर्ष 2024 में इन तीन असाधारण महिला अधिकारियों की भागीदारी ने रक्षा परिदृश्य में भारतीय महिलाओं की बढ़ती भूमिका के प्रमाण के रूप में कार्य किया। सशस्‍त्र बलों की ये तीनों असाधारण महिलाएं 08 फरवरी, 2024 को रियाद में इंटरनेशनल इंडियन स्कूल में अपनी प्रेरणादायक उल्लेखनीय यात्रा के संस्‍मण साझा करेंगी। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के लगभग 600 स्कूली छात्र उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम सेना की वर्दी में भारतीय महिलाओं की बहुमुखी प्रतिभा और नेतृत्व कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा, जो भावी पीढ़ियों को अपने सपनों को साकार करने और नए आधार खोजने के लिए प्रेरित करेगा।
वर्ल्‍ड डिफेंस शो वर्ष 2024, 04 फरवरी, 2024 को शुरू हुआ था। यह 08 फरवरी, 2024 को समाप्त होगा। इस शो के लिए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में रियाद का दौरा किया।

Related posts

अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम कॉर्पोरेशन के वैश्विक प्रमुख अरविंद कृष्णा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से क्वांटम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और भू-स्थानिक एआई साल्यूशन्स में संभावित संयुक्त सहयोग का पता लगाने के लिए मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने किया रेड क्रॉस भवन में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र अगिआंव में शिविर लगा।

rktvnews

पटना:मूल्यों को समझने वाले एक गम्भीर कवि हैं प्रो समरेंद्र नारायण आर्य : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान , भोपाल की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment