अबुवा आवास योजना से जुड़े कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता।

मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार से जोड़े।

सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को तय समय अनुसार करें पूर्ण।
RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)24 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में मनरेगा, अबुवा आवास योजना, प्रधनमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रखण्डवार तरीके से जिला अन्तर्गत चल रहे अबुवा आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहब अम्बेडकर आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित प्रखण्डों प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित करते हुए कहा कि शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए किस्त की राशि लाभुकों के खाते में हस्तांतरित करें। आगे उपायुक्त ने प्रखण्डवार तरीके से लंबित आवासों को पूर्ण करने के उदेश्य से चलो करें आवास पूरा अभियान के माध्यम से आवास निर्माण में आ रही कठिनाईयों व समस्याओं का निराकरण करते हुए क्षेत्र भ्रमण कर अधिक से अधिक लाभुकों को प्रेरित करते हुए अधिकाधिक आवास को पूर्ण कराये, ताकि शत प्रतिशत चिन्ह्ति लाभुकों के आवास निर्माण कार्य को पूर्ण किया जा सके।
इसके अलावा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने प्रखंड स्तर के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे योजनाओं को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित करें और उनकी प्रगति की नियमित निगरानी करें, ताकि कार्य तेज गति से पूर्ण किया जा सके। साथ ही बिरसा हरित ग्राम योजना, पीएम जनमन एवं मनरेगा के तहत प्रखण्डों में चल रहे कार्यों के अलावा पूर्ण हो चुके कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन, ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत रोजगार देने की स्थिति की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए प्रखण्ड व पंचायत स्तर के अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का निदेश दिया। आगे उपायुक्त ने अपने-अपने क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर बेहतर तरीके से कार्य करते हुए संचालित सभी पुरानी योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निदेश संबंधित अधिकारियों व प्रखण्डोें के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया। साथ हीं बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सभी रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, बीपीओ को मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त उपविकास आयुक्त ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर सभी योजनाओं का निरीक्षण कर इन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करने का निदेश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता, डीआरडीए निदेशक, सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, सभी प्रखण्डों के बीपीओ व प्रखण्ड समन्वयक व संबंधित अधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।

