RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:आगामी वार्षिक माध्यमिक एवं इंटर परीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक का आयोजन।

चतरा/झारखण्ड 01 फरवरी।आगामी 6 फरवरी 2024 से शुरू होने वाली वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त आयोजन के मद्देनजर आज उपायुक्त, चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य को जानकारी दी गई कि इस वर्ष चतरा जिले में माध्यमिक परीक्षा के लिए 45 परीक्षा केंद्रों पर 16485 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 28 केंद्रों पर 11427 अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी केंद्र अधीक्षकों को अपने अपने केंद्रों पर परीक्षाओं का आयोजन पूरी पारदर्शिता के साथ एवं कदाचार मुक्त तरीके से करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने केंद्र अधीक्षकों के लिए जारी दिशा निर्देशों से संबंधित पुस्तिका को सभी केंद्र अधीक्षकों को अच्छी तरह से पढ़ लेने एवं किसी भी प्रकार की कोई दुविधा होने पर त्वरित रूप से उन्हें दूर कर लेने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने सभी केंद्र अधीक्षकों को उनके परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र के द्वारा परीक्षा के आयोजन को लेकर जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देने के क्रम में केंद्र अधीक्षकों की कई दुविधाओं को दूर किया गया वहीं शिक्षा पदाधिकारी ने परीक्षा के आयोजन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी केंद्र अधीक्षकों को दिए।
बैठक के दौरान केंद्र अधीक्षकों, शिक्षकों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष/नोडल अधिकारी एवं सभी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

खनिजों की आपूर्ति बढ़ाने और कोकिंग कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने विभिन्न कदम उठाए।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और सऊदी अरब के बीच हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:विश्वविद्यालय महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव मिले : अध्यक्ष फुटाब

rktvnews

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले भर में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment