RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

गंगजोत यात्रा में मंदिरों के जीर्णोधार तथा धार्मिक ट्यूरिज्म को बढ़ाने का करेंगे प्रयास: कैप्टन प्रवीण

नई दिल्ली/29 जनवरी।सनातनी गंगा फाउंडेशन के अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण ने गंग जोत यात्रा, गंगजोत मैराथन, और इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ रिवर्स पर नई दिल्ली के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गंगजोत यात्रा में हम मंदिरों के जीर्णोधार तथा धार्मिक ट्यूरिज्म को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। मंदिरों के विकास के लिए उन्होंने 8 सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।प्रवीण ने कहा कि हम मंदिरों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के लिए भी संकल्पित है । समाज में महिलाओं के विकास के लिए उन्होंने सिलाई मशीन बाटने की घोषणा की। सेनेटरी पैड भी महिलाओं के बीच बांटा जाएगा। बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री भी बाटने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम लोगों से सनातनी पर्यावरण प्रण लेने का आग्रह किया जिसमे लोगों ने गंगा सहित सभी नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी मंदिरों में गौशाला खोलने की भी बात कही।
उन्होंने बताया कि गंग जोत मैराथन में कई विदेशी धावक भी भाग लेंगे ।
गंग जोत मैराथन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस बार यह पटना तक होगा ।2025 में यह यात्रा गंगा सागर तक जाएगी। 2026 में यह यात्रा नाव द्वारा भी होगी। उन्होंने बताया कि यूनाइटेड नेशन से जुडी कई संस्थाएं हमरा सहयोग कर रही हैं।
उन्होंने इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए संत पायलट बाबा को धन्यवाद दिया और आशीर्वाद की कामना की।
हनुमानगढ़ी अयोध्या के मुख्य महंत राजू दास और दशरथ गढ़ी के मुख्य महंत बृज मोहन दास को भी कैप्टन प्रवीण ने उनके सहयोग के लिए साधुवाद दिया।
कार्यक्रम में आचार्य लोकेश मुनि ने बोलते हुए कहा कि गंगजोत यात्रा एक अनूठी यात्रा है । उन्होंने कहा कि मेरा संगठन सदा सनातनी गंगा फाउंडेशन का सहयोग करेगा।
साथ ही उन्होंने भारत के सभी वर्ग के लोगों से इस संस्था को दिल खोलकर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह से भारत विश्व गुरु बन सकता है। उन्होंने नदियों के सरक्षण के लिए एक योजना बनाने की घोषणा की।
आचार्य अनिल ने सभा में विचार व्यक्त करते हुए गंगा सनातनी फाउंडेशन को इस अनूठे कार्यक्रम के लिए साधुवाद दिया। साथ ही उन्होंने रथ की व्यवस्था करने की घोषणा की ।
डॉक्टर संदीप मारवा चांसलर ए ए एफ टी मिडिया और कला विश्वविद्यालय ने कहा कि विश्व के अनेको देश उनके साथ जुड़े हैं और वे उन देशों से इस संगठन से जुड़ते का अनुरोध करेगें।
इस्कॉन मंदिर दिल्ली के प्रमुख ब्रज नंदन दास ने कहा कि इस महान कार्य में हम सदा सनातनी गंगा फाउंडेशन के साथ है। और यात्रा मार्ग में जहां भी हमारा मंदिर होगा वहां पूर्ण सहयोग भी दिया जायगा।
गंगोत्री धाम के अध्यक्ष और मुख्य पुरोहित हरीश जी ने कहा कि गंगोत्रीधाम के पुरोहित इस कार्यक्रम में सदा साथ रहेंगे और गंगा कथा होती रहेगी। उन्होंने पटना में गंगा धाम बनाने के विचार का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसी धारणा है सर्दी के दिनों में मां गंगा सो जाती हैं, इस दौरान हम पटना में मां गंगा को स्थापित कर सकते हैं।
इस दौरान पदमश्री नलिनी कमलिनी, डॉक्टर जया शुक्ला, मनोज त्यागी मुख्य संपादक संस्कार टीवी, इसिका गुप्ता राष्ट्रीय साइकिल चैंपियन , स्वामी शशि महाराज भारतीय सेवा धर्म परिषद , रीता सोनी भगत लेखिका,किरण सेठी ( लेडी सिंघम दिल्ली पुलिस)सहित अनेकों लोगों ने भाग लिया।
फाउंडेशन के महासचिव संजीव कपूर ने पत्रकारों को बताया कि पिछले साल 2023 में भी इस कार्यक्रम का अयोजन किया गया था और हम प्रतिवर्ष करने का प्रयास करेंगे।
डॉक्टर बी एस तिवारी ने फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए सफलता की कामना की।भारत की मैराथन क्वीन सुनीता गोदरा ने संगठन के कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जो भी खिलाड़ी मैराथन में भाग लेना चाहते हैं वो 10 फरवरी तक सनातनी गंगा फाउंडेशन के वेवसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
प्रियांशु पांडेय ने कहा कि इस कार्यक्रम से भारत में सामाजिक एकता आयेगी । उन्होंने बताया कि हम रास्ते में समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को सम्मानित करेंगे।फाउंडेशन के प्रिंट मीडिया प्रभारी संजय कुमार ने सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

भोजपुर:शिक्षक राष्ट्र के विश्वकर्मा होते हैं: डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

नक्‍शा क्षमता निर्माण कार्यक्रम का दूसरा चरण 2 जून से पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में शुरू किया जाएगा।

rktvnews

भाजपा का संगोष्ठी सह परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर :आम बजट की भाजपा नेताओं ने की सराहना, संतुलित और विकसित भारत संकल्प को पूरा करने वाला बताया बजट।

rktvnews

डीपीई सचिव ने सीपीएसई में उद्योग 4.0 को अपनाने, उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रीय उपयोग और डिजिटल बदलाव की रणनीतियों पर कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

मैं वास्‍तविक सीमाओं में नहीं केवल मानवता में विश्वास करता हूं: बांग्‍ला फिल्म ‘फ़रेश्तेह’ के निदेशक मोर्तेज़ा अताशज़मज़म

rktvnews

Leave a Comment