RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बैरिस्टर साहब के एकता, सरलता, भाईचारा और समानता के गुणों को सभी को अपनाना चाहिए – डॉ. चरणदास महंत

रायपुर/ छत्तीसगढ 17 सितंबर।छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में संविधान निर्मात्री सभा के पूर्ण कालिक सदस्य एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 67 वीं पुण्य स्मृति में दो दिवसीय स्मृति समारोह का शहीद स्मारक परिसर (कचहरी चौक) जांजगीर में आज शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन कर विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, शहीद परिवार के परिजनों एवं बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। इसके साथ विभिन्न विधाओं में प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालें विद्यार्थियों, खिलाड़ियों को भी प्रशस्ति प्रत्र एवं मोमेन्टो एवं खेल सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने जो त्याग और बलिदान दिया है आज उसे समझने का दिन है। छत्तीसगढ़ शासन बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि को राज्य और देश के प्रति किये गए योगदान के लिए मनाती हैं। हम सब को उन्हें याद करना चाहिए उनके चरित्र को समझते हुए अपनाना चाहिए। छत्तीसगढ़ के लोगों में एकता, भाईचारा, सरलता, समानता और सहजता है इसी कारण हमारे छत्तीसगढ़ के लोगों को देश-विदेश में छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया कहा जाता है।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलेक्टर ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। बैरिस्टर अकादमी के अध्यक्ष देवेश सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सभी वर्गों के लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में एक सूत्र में पिरोया था हमें उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर उनके सद्गुणों को अपनाना चाहिए। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुत्री डॉ रत्नावली सिंह ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्वतंत्रता आंदोलन में दिए योगदान को याद करते हुए नमन किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला भगवानदास गढ़ेवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चांपा जय थवाईत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य अनुसूचित जाति आयोग रमेश पैगवार, सदस्य खाद्य आयोग ज्योति किशन कश्यप, सदस्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड नारायण खण्डेलिया, कृषि उपज मंडी नैला अध्यक्ष ब्यास नारायण कश्यप, एस पी विजय अग्रवाल, राघवेंद्र कुमार सिंह, इंजी रवि पांडेय ,अध्यक्ष बैरिस्टर अकादमी देवेश सिंह, डॉ परस शर्मा, सतीश सिंह, रफीक सिद्दीकी, गुलजार सिंह, विजय बहादुर सिंह सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

अतीत की धरोहर को वर्तमान से जोड़ने की सराहनीय कोशिश है नवसज्जित गोलघर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

आपदा एवं विकासात्मक कार्यों तथा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

डाक विभाग और जेएससी रूस पोस्ट ने इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस (आईटीपीएस) के साथ सीमा पार ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने हेतु ऐतिहासिक समझौता किया।

rktvnews

ऑक्सीजन बैंक के साथ प्राकृतिक संयोजन के लिए प्रकृति से जुड़ने का मौका दे रही लव कुश वाटिका ।

rktvnews

प्राइवेट सिस्टम का खेल: आम आदमी की जेब पर हमला।

rktvnews

Leave a Comment