RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत 1263.95 करोड़ रूपये की राशि को लाभार्थियों के बैंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से किया हस्तांतरित।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)10 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत 1263.95 करोड़ रूपये की राशि 1 करोड़ 13 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से हस्तांतरित किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को अगस्त माह की 1100 रूपये की पेंशन राशि उनके खाते में आज अंतरित की गई है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जून माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को हर माह मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह कर दी गयी है। हमने शुरू से ही सभी वर्गों के उत्थान के लिए कई योजनाएँ चलाई हैं। समाज के कमजोर तबकों के हित के लिए हमलोग निरंतर काम कर रहे हैं। वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की सहूलियत के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनायें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य सामाजिक पेंशनधारी छूटे नहीं इसका विशेष ख्याल रखें।

Related posts

भोजपुर:डॉ जया जैन ने आरा अंचलाधिकारी को किया सम्मानित,उनके साहसिक कार्य से हुई प्रभावित।

rktvnews

बक्सर:मतदान समाप्ति के उपरांत प्रारूप 17 क तथा अन्य दस्तावेजों की संवीक्षा की गई।

rktvnews

भोजपुर:आइसा यूनिट सम्मेलन में नई कमिटी गठित,सचिव साहिल अरोरा अध्यक्ष बने राजन कुमार।

rktvnews

सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ किया लॉन्च।

rktvnews

राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

राजस्थान:वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भगत अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत।

rktvnews

Leave a Comment