RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार मे भाजपा जदयू की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर।

आरा/भोजपुर 28 जनवरी।रविवार को बिहार मे नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनने और बिहार मे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी मनायी। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय मे बधाई और शुभकामनाएं दी।
वहीं जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे स्थानीय जेपी स्मारक परिसर मे भाजपा कार्यकताओ का जुटान हुआ। वहाँ सभी ने आपस मे एक-दूसरे को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यकताओ द्वारा गगनचुंबी नारे लाए गए। कार्यकताओ द्वारा मिठाइयां बाँटकर खुशी ब्यक्त की गई।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने भाजपा-जदयू गठबंधन सरकार बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार मे नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन मे आने से लोकसभा चुनाव मे बिहार मे चालीस के चालीस सीट गठबंधन को मिलेगा।प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और वरीष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा को विधायक दल का नेता और उप नेता चुने जाने पर केन्द्रीय नेतृत्व और सभी विधायकगणों को शुभकामनाएं दी।
जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का बिहार मे सरकार बनने पर फिर एक बार बिहार मे सुशासन का सरकार आ गया।केन्द्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार बिहार को चतुर्मुखी विकास करेगी। 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनावों मे एनडीए का धमाकेदार सीटे आएगी।
वही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं मे गजब की खुशी है। भाजपा कार्यकताओ ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व मे बिहार विकसित राज्य की ओर अग्रसर होगा।
खुशी व्यक्त करने वाले मे ई.धीरेन्द्र सिंह,अशोक शर्मा, सूर्यभान सिंह,सीडी शर्मा, संतोष चंद्रवंशी, रामदिनेश यादव,शम्भू चौरसिया, संजय कुमार सिंह,नवीन प्रकाश,अजय गुप्ता, राहुल सिंह,आशीष कुमार,संजय सिंह, सुधीर सिंह,अशोक कुशवाहा,दीपक तिवारी, रवि रंजन कुमार सहित सभी जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

सारण की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण हेतु ‘ज्ञान भारतम’ मिशन के तहत पांडुलिपियों के संकलन एवं डिजिटलीकरण की अपील।

rktvnews

रायपुर:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा लोकसभा निर्वाचन और मीडिया की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:खंडवा पुलिस ने नकली पुलिस बनकर लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश।

rktvnews

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने शराबबंदी की मासिक समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

आईआईएम मुंबई ने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के साथ मिलकर भारत का पहला मीडिया और एंटरटेनमेंट एमबीए लॉन्च किया।

rktvnews

बिहार: बक्सर: डीके कॉलेज में 30 बिहार बटालियन कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment