RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गणतंत्र दिवस पर 450 से अधिक विशेष आमंत्रित लोगों को सम्मानित किया।

नई दिल्ली/26 जनवरी।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस परेड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 450 से अधिक विशेष आमंत्रित लोगों से भेंट की। देश भर से आए इन आमंत्रित लोगों को राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में श्री ठाकुर द्वारा सम्मानित भी किया गया।
आमंत्रित लोगों, जिनमें पद्म पुरस्कार विजेता भी सम्मिलित हैं, ने पर्यावरण, पारंपरिक कला रूपों और संस्कृति के संरक्षण, समाज के निचले वर्ग के उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
श्री ठाकुर ने आमंत्रित लोगों के बारे में बोलते हुए कहा कि इनमें से कुछ लोग तो कभी दिल्ली भी नहीं आ पाये थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री के विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किये गये हैं। श्री ठाकुर ने आगे कहा कि इन आमंत्रित लोगों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने मन की बात में उल्लेख किए जाने का गौरव प्राप्त है और उन्हें इस निमंत्रण का विस्तार सरकार की सोच को बल देने वाली विभिन्न विचार प्रक्रिया का प्रदर्शन है।
अतिथियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि उनका काम और उनका योगदान ही आज उनकी पहचान बन गयी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई पुरस्कार पाने के लिए काम नहीं किया, बल्कि भारत को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। मंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह मान्यता इन लोगों को अपने क्षेत्रों में और सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इस सम्मान समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को आकार देने में भारत के आम लोगों के योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्वीकार किया है।

Related posts

पटना : परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ ईद संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:एप्टिट्यूड, सॉफ्ट स्किल्स और व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं पर एक महत्वपूर्ण ट्यून-अप सत्र का किया गया आयोजन।

rktvnews

देवघर:नशा मुक्त समाज बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षितःउपायुक्त ,नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

पिथौरागढ़ के सीमांत गांव-क्षेत्रों में जल्द ही लोगों को बेहतर संचार सुविधाएं मिलेंगी! नेटवर्क विहीन गांव क्षेत्रों को चिन्हित कर संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कवायद तेज।

rktvnews

12 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 125 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment