RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान के श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की!आज का दिन नए सांस्कृतिक अनुष्ठान का दिन है:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल/ मध्यप्रदेश 22 जनवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पुनीत दिवस का आरंभ तुलसी मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में साफ-सफाई तथा सेवा करने के बाद पूजा-अर्चना के साथ किया। मानस प्रतिष्ठान के संयोजक श्री रघुनंदन शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानस प्रतिष्ठान में मीडिया के साथियों से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हो रहे भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से भारतवंशी उत्साह में हैं। देश के साथ-साथ संपूर्ण विश्व का वातावरण राममय हो गया है।

भारत के लिए आज का दिन बहुत शुभ है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के लिए आज का दिन बहुत सौभाग्य का दिन है। भगवान श्रीराम अयोध्या में भव्य और दिव्य गृह में प्रवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के माध्यम से देश एक नए सांस्कृतिक अनुष्ठान की, एक नए पर्व की अंगड़ाई ले रहा है। मैं प्राण प्रतिष्ठा के दिव्य पलों का साक्षी बनने ओरछा रहूँगा। वहां भगवान श्रीराम, राजा के रूप में विराजमान हैं। आज के इस अवसर पर हम सब आनंद में डूबे हुए हैं पूरे देश और प्रदेश में त्यौहार का वातावरण है।

आज पूरा देश और दुनिया राममय है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सब कामना करें कि प्रभु राम सबको सद्बुद्धि प्रदान करें, इस अवसर के माध्यम से भारत अपनी अच्छाइयों को दुनिया में प्रदर्शित करें और मानवता की सेवा में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश और आगे बढ़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुनिया के जिन-जिन देशों में भारतवंशी विराजमान हैं, उन सभी देशों में वातावरण राममय हो गया है। इंग्लैंड की संसद का दृश्य तो देखते ही बनता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

प्रधानमंत्री 3 जून को गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

rktvnews

भोजपुर: एलआईसी अभिकर्ताओं का सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में नेतृत्व स्तर पर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर संतोष जताया।

rktvnews

हनुमानगढ़:महिला मतदाताओं को समर्पित फ्लैग मार्च का आयोजन।

rktvnews

पटना:IA गोरौल फेज-1, हाजीपुर में स्थापित होगी आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई, ₹17 + करोड़ के निवेश से 200 रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

12 जून को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,आरा लगायेगा रोजगार मेला!500 लोगो को मिलेगा रोजगार।

rktvnews

Leave a Comment