RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मनाई गई दिवाली।

आरा/भोजपुर 21 जनवरी।आज लोजपा रामविलास भोजपुर द्वारा दलित बस्ती गोरेया स्थान बड़की संदिया पर अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या में दैनिक जागरण द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में छोटी दीपावली मनाई गई। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान एवम पार्टी के ही महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष लालती देवी के संयुक्त सहयोग से कार्यक्रम किया गया। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि श्री राम प्रभु सभी के इष्ट एवम आराध्य है।सिकंदर भी अपने आप पर घमंड करते थे तथा वे भी भगवान को नहीं मानते थे लेकिन अंत समय आया तो उनका कोई सत्ता, साम्राज्य कोई भी काम नही आया वो भी राम ,भगवान को मानने लगे ,इसलिए बिना राम के किसी का कल्याण नही होने वाला है । भारत में अनेक लोग जो भिन्न भिन्न धर्म को मानते है ,और कुछ लोग भगवान उन पर अंगुली उठाते है ,किसी के आस्था पर ठेस पहुंचाने का किसी का अधिकार नहीं है। कार्यक्रम में प्रकाश कुमार,कमला देवी,निर्मला देवी, एकमा देवी,चिंता देवी,जानकी देवी,फूल कुमारी देवी,विमला देवी,मोटेश्वरी कुंवर,शांति देवी,रंजन यादव ,अविनाश सिसोदिया,नारायण राम,हीरा कुमार,तेजनारायण राम आदि सैकड़ों लोग थे।

Related posts

दरभंगा:सरकारी एवं निजी विद्यालयों का संचालन हेतु समय में किया गया परिवर्त्तन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:अवैध शराब के बिक्री के विरुद्ध बिष्टुपुर थानांतर्गत धातकीडीह में छापेमारी भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त।

rktvnews

सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा ने क्रांति दिवस पर किया सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने नए सीएसआर दिशा-निर्देश ‘सागर सामाजिक सहयोग’ लॉन्च किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में तीन बहुराज्यीय सहकारी समितियों- BBSSL, NCOL और NCEL के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

कैबिनेट ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के उन्नयन और कौशल विकास हेतु पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना के लिए राष्ट्रीय योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment