RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

पूर्व एमएलसी लाल दास राय ने किया पकड़ी स्वस्थ केंद्र का उद्घाटन।

गरीबों की सेवा ही करना ही लक्ष्य:डॉक्टर शमीम खान

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 1 अक्टूबर।पकड़ी स्वास्थ्य केंद्र का आज विधिवत उद्घाटन पूर्व एमएलसी राजद वरीय नेता लाल दास राय ने फ़ीता काटकर किया। संध्या 5:00 बजे कई वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवा देकर पहचान बनाने वाले डॉक्टर शमीम खान के स्वास्थ्य केंद्र जो पहले पकड़ी गांव जाने वाली रोड पर था जो अब वह लोटस स्कूल के पास नये तरीके से बनाया गया है, उसका उद्घाटन प्रसिद्ध समाज सेवी और सबसे अभिभावक कहे जाने वाले लाल दास राय के साथ साथ जनाब सरफराज अहमद खान,,डा विभा कुमारी,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री राय ने अपनी शुभकामना देते हुए बताया की डा शमीम लंबे समय से गरीब और कमजोर लोगों की सेवा करते आ रहे हैं, कम पैसे में गरीब गुरवा का प्राथमिक इलाज करने में महारत हासिल है। वही डॉक्टर शमीम ने बताया कि मैं सैंतीस बरसों से प्राइवेट प्रैक्टिस में हूं। 11 वर्षों से तो केवल पकड़ी मे सेवा दे रहा हूं। अब तक लाखों लोगों का छोटा-मोटा से संबंधित इलाज किया और सबका मेरे प्रति विश्वास और स्नेह बना हुआ है। आसपास के इलाकों में कोई को दिन रात कभी भी कोई इमरजेंसी सेवा रहती है तो लोग मुझे याद करते हैं मेरे पास आते हैं और उनको मैं अपनी सेवा से संतुष्ट कर वापस घर भेजता हू यही मेरा काम है और यही मेरा लक्ष्य भी है। इस अवसर पर काजी जी सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को दी बड़ी सौगात, मानदेय में वृद्धि की की घोषणा।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: शहीद पुलिस कर्मियों के परिजन हमेशा उनकी सम्मान और मान्यता के रहेंगे हकदार:पुलिस अधीक्षक

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग ने आईआईआईडीईएम में 2,300 से अधिक प्रक्षेत्र स्तरीय चुनाव कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने में बड़ी उपलब्धि अर्जित की।

rktvnews

पराली जलाने की आग में झुलसता उत्तर भारत : समाधान किसानों और पर्यावरण दोनों के हित में।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने तरारी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण,छात्राओं से किया संवाद।

rktvnews

भोपाल:मुख़्यमंत्री डॉ यादव से बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment