शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 जनवरी। भोजपुर जिले की शाहपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक पूनम कुमारी ने पुलिस बल के साथ 5 लीटर शराब के साथ वीरपुर के संजय यादव, संतोष गोंड एवं लालबाबू चौबे, शराब के नशे में सराबोर रानीसागर के सिराजुद्दीन कुरेशी एवं मुमताज कुरैशी और एनबीडब्ल्यू वारंटी वीरपुर के तेजू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अभियुक्त गिरफ्तार
भोजपुर जिले के शाहपुर के अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक पूनम कुमारी ने मारपीट और हत्या का प्रयास करने के संबंध में दर्ज कांड संख्या 371/23 के अभियुक्त साहोडीह के शैलेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


