RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

चतरा:स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान-2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु की गई बैठक।

चतरा/झारखंड 20 जनवरी।उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में स्पर्श -कुष्ट जागरूकता अभियान -2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु विकास भवन के सभागार में बैठक की गई । बैठक में उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन से स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान की रुपरेखा के बारे जानकारी लिया। सिविल सर्जन ने बताया कि महात्मा गाँधीजी की पुण्यतिथि 30 जनवरी से 13 फरवरी 2024 तक स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान के तहत लोगों को कुष्ट के लक्षण एवं ईलाज के बारे में जानकारी दिया जाएगा। उन्होंने बताया इस वर्ष कुष्ट जागरूकता अभियान का थीम “Ending stigma embracing dignity”(कलंक को समाप्त करना गरिमा को अपनाना) रखा गया है । उन्होंने बताया कुष्ट रोग छूने से नहीं फैलता है। एमडीटी दवा के सेवन से कुष्ट रोग का ईलाज संभव है। उन्होंने बताया कुष्ट रोग के निम्नलिखित लक्षण हैं l
1. त्वचा में बदरंग दाग जिसमें पूर्णतः सुन्नपन या हल्का सुन्नपन्न हो सकता है l
2. चेहरा चमकदार या तेलिया दिखाई दे l
3. त्वचा में गठान दिखाई दे
4. कान के किनारे मोटापन एवं गठान/ चेहरे में गठान
5. आँख का फलक बंद करने में कठिनाई हो या आँख से पानी आये
6. भौं का झड़ जाना
7. नाक का दब जाना
8. कोहनी या घुटना में दर्द या झुनझूनी
9. ठंडा या गर्म महसूस नहीं होना
10. हथेली में सून्नपन
11. किसी चीज को उठाने या पकड़ने में कठिनाई होना
12. कमीज का बटन लगाने में कठिनाई
13. हाथ की उंगलियों या पैर के अंगूठे में झुनझूनी
14. हाथ/पाँव में झुनझूनी
15. हाथ/पाँव में दर्दरहित घाव होना या जलने का एहसास ना होना
16. हाथ/पाँव की उँगलियों का मुड़ जाना
17. चलते समय चप्पल का अपने आप निकल जाना
18. पंजा को ऊपर नहीं उठा पाना /कलाई का झूल जाना
उन्होंने कहा इनमें से कोई एक या अधिक लक्षण हो तो उसे छुपाये नहीं अविलम्ब नजदीकी अस्पताल में जाँच के लिए जायें। स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान के तहत पंचायत स्तर पर ग्राम सभा में मुखिया के द्वारा, आंगनबाड़ी में आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा तथा विद्यालय स्तर पर शिक्षकों के द्वारा कुष्ट रोग से सम्बंधित सन्देश पढ़ कर कुष्ट रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा कुष्ट निवारण हेतु अपना योगदान देने की प्रतिज्ञा दिलायी जाएगी। इसके अलावा पोस्टर बैनर, समाचार पत्र, सोशल मीडिया इत्यादि के द्वारा भी लोगों को कुष्ट रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, सिविल सर्जन डॉक्टर जगदीश प्रसाद, अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर मनीष लाल, डब्लू एच ओ के एस एम ओ डॉक्टर दीपक, डीआरसीएचओ डॉक्टर एल आर पाठक,फिजियो थेरेपिस्ट डॉक्टर आशीष पाठक, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर उत्तम समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवकरणीय ऊर्जा की संभावनाओं पर उद्योगपतियों के साथ की राउंड टेबल कांफ्रेंस।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:धान अधिप्राप्ति में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य को ससमय करें प्राप्त : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला धान अधिप्राप्ति हेतु टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा;04 मार्च को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

दुनिया भारत को उज्ज्वल स्थान के रूप में देख रही है: श्री पीयूष गोयल

rktvnews

Leave a Comment