RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: नगरपालिका चुनाव तैयारियों के संदर्भ में सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों संग बैठक।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)21 फरवरी।समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में नगर पालिका आम निर्वाचन की तैयारियों को लेकर सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन की सफलता में सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता, सतर्कता और पूर्ण समन्वय के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी मतदान कर्मी निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए प्रस्थान करेंगे। किसी भी परिस्थिति में रूट में परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। मतदान समाप्ति के बाद सभी मतदान दल उसी निर्धारित मार्ग से इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित वज्रगृह में वापस लौटेंगे।
उपायुक्त ने सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने अधीन सभी मतदान केंद्रों का पूर्व निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे। मतदान दिवस के दिन वे अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहेंगे और मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे। मतदान प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी, मतदान कर्मियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना, किसी भी विवाद – व्यवधान या शिकायत की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को सुरक्षित वज्रगृह तक पहुंचाना आदि शामिल है। डिस्पैच के दिन सेक्टर पदाधिकारी अपने-अपने मतदान दलों के साथ पार्टी मिलान करेंगे तथा अतिरिक्त बैलेट पेपर एवं मतपेटी संबंधी सामग्री संबंधित कोषांग से विधिवत प्राप्त कर उसका मिलान करेंगे। सेक्टर पदाधिकारियों को पीठासीन पदाधिकारियों के कार्यों की निगरानी रखेंगे। मतपेटियों की सीलिंग निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप करेंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तथा क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) को भी तैनात रखा जाएगा, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। किसी भी तरह की सूचना अविलंब जिला नियंत्रण कक्ष व अपने वरीय को देंगे।

Related posts

न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह मध्यप्रदेश के नए लोकायुक्त,राज्यपाल ने दिलाई शपथ।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने वृद्धा आश्रम का किया औचक निरीक्षण, सुधारात्मक निर्देश दिए।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत से सहायता प्राप्त रेल अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

rktvnews

जल संरक्षण पर भोजपुर जिले के आरा में महिला महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया EVM /VVPAT वेयर हॉउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment