RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पटना में इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन!परिवार के संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख किया।

पटना/बिहार 19 जनवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पटना प्रवास के दौरान इस्कॉन मंदिर जाकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री कृष्ण और राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं के समक्ष नमन किया। उल्लेखनीय है कि श्री कृष्ण चेतना विचार मंच पटना ने आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक विशाल समारोह में अभिनंदन किया। बिहार के साथ ही उड़ीसा की संस्थाओं द्वारा भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों में अपने पिता और परिवार के सदस्यों के संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उनके पिता मिल मजदूर रहे हैं। उन्होंने अनेक कठिनाइयों के बीच जीवन जीया। आर्थिक दिक्कतों के बावजूद परिवार से मिले संस्कार महत्व रखते हैं। कितनी भी विपरीत परिस्थितियां हों, व्यक्ति को घबराना नहीं चाहिए। अपने आराध्य का स्मरण अवश्य करना चाहिए। निरंतर कर्म से व्यक्ति को पहचान और प्रतिष्ठा मिलती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कठिनाइयों के बीच जीवन बिताया।

Related posts

नारनौल:विधानसभा आम चुनाव के लिए योग्य पाए गए उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बच्चियों से दुर्व्यवहार के आरोप में विशिष्ट शिक्षक लालबाबु प्रसाद शिक्षक निलंबित।

rktvnews

हरियाणा सरकार ले रही सर्वहितकारी फ़ैसले : डा अभय सिंह यादव

rktvnews

ढोल, गंवार, शूद्र, पशु, नारी के साथ ताड़ना शब्द का सही अर्थ समझना चाहिए : जीयर स्‍वामी जी महाराज

rktvnews

पर्यटन स्थल के रूप में जयगढ़ के 40 वर्ष हुए पूरे , दो दिवसीय फेस्टिवल का हुआ समापन!जयपुर के महाराजा पद्मनाभ सिंह ने किया उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने नगर परिषद अंतर्गत विभिन्न योजनाओं एवं प्रगति यात्रा में घोषित कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment