RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

चतरा:शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयो के समय सारणी में किया गया बदलाव!19 से 25 जनवरी 2024 तक विद्यालयो के समय सारणी में किया गया परिवर्तन।

चतरा/झारखंड 18 जनवरी।शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए झारखण्ड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त ( अल्पसंख्यक सहित ) एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 19.01.2024
से दिनांक 25.01.2024 तक के लिये वर्ग – KG से वर्ग – 05 तक की कक्षायें पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराहन 02:00 बजे तक संचालित होगी। वर्ग–06 से वर्ग–12 तक की कक्षायें पूर्ववत् पूर्वाह्न 09:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक संचालित होंगी। मध्याहन भोजन पूवर्वत चालू रहेगा।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसे लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र व जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक को सभी विद्यालयो को सूचीत करते हुए आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया।

Related posts

चतरा:अवैध अफीम–पोस्ता की खेती की विनष्टीकरण के बिन्दू पर समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्य में समान नागरिक संहिता राज्य स्थापना दिवस से पूर्व होगी लागू : मुख्यमंत्री

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण, बाढ़ राहत शिविर का लिया जायजा।

rktvnews

बलिया:रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ एवं नागरिक अभिनंदन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में लगभग 7,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित की।

rktvnews

चतरा:जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु हुआ शारीरिक दक्षता टेस्ट।

rktvnews

Leave a Comment